92 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ज) किसी भी आय पर जिस पर कि ब्रिटेन में आय कर लग चुका है या लग
सकता है, संघीय कर से छूट को प्रभावित करता है।
(2) जब तक कि गवर्नर - जनरल स्वविवेक से अपनी स्वीकृति देना उचित नहीं
समझता, तब तक प्रांतीय विधान-मंडल के किसी भी सदन में कोई ऐसा विधेयक
पुनःस्थापित अथवा प्रस्तुत नहीं किया जाएगा, जो कि -
(क) ब्रिटिश भारत पर लागू संसद के किसी अधिनियम के किसी भी उपबंध को
निरस्त करता है, संशोधित करता है, अथवा उसके प्रतिकूल है, अथवा
(ख) गवर्नर - जनरल के किसी भी अधिनियम अथवा स्वविवेक से गवर्नर - जनरल
द्वारा जारी किए गए किसी अध्यादेश को निरस्त करता है, संशोधित करता
है, अथवा उसके प्रतिकूल है, अथवा
(ग) ऐसे मामलों को प्रभावित करता है, जिन्हें गवर्नर - जनरल इस अधिनियम
के द्वारा अथवा अंतर्गत स्वविवेक से कार्यवाही करने के लिए बाध्य है,
अथवा
(घ) यूरोपीय ब्रिटिश प्रजाजनों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाहियों की प्रक्रिया
को प्रभावित करता है।
और जब तक कि प्रांत का गवर्नर स्वविवेक से अपनी पूर्व स्वीकृति देना उचित नहीं समझता तब तक ऐसा कोई विधेयक या संशोधन न तो पुनःस्थापित किया जाएगा, न ही प्रस्तुत किया जाएगा, जो कि -
(क) गवर्नर के किसी अधिनियम अथवा गवर्नर द्वारा स्वविवेक से जारी किए गए
किसी अध्यादेश को निरस्त करता है, संशोधित करता है, अथवा उसके
प्रतिकूल है, अथवा
(ख) किसी अधिनियम को जिसका संबंध किसी पुलिस बल से है, निरस्त करता
है, संशोधित करता है, अथवा प्रभावित करता है।
(3) इस धारा, के अंतर्गत कोई चीज इस अधिनियम के किसी भी ऐसे प्रावधान की
कार्यवाही को प्रभावित नहीं करती, जिसमें किसी विधेयक के पुनः स्थापना अथवा
संशोधन प्रस्तुत करने के लिए गवर्नर - जनरल अथवा गवर्नर की पूर्व स्वीकृति
आवश्यक होती है।
कार्यपालिका की सर्वोच्चता कायम रखने के लिए संघीय योजना मात्र संघीय विधान-मंडल की शक्तियों को कम करने तक नहीं रुकती। इसके अंतर्गत संघीय विधान-मंडल का गठन इस प्रकार किया जाता है कि विधानमंडल सदैव कार्यपालिका के आदेशाधीन रहेगा। इस संबंध में संघीय विधानमंडल के गठन की वास्तविकता क्या है, इसे ध्यान में रखना आवश्यक है। जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि विधान-मंडल के 375 सदस्य हैं, इनमें से 125 देशी राज्यों के और 250 ब्रिटिश भारत के हैं। राज्य परिषद में योग 260 है और उसमें 104 राज्यों को और 156 ब्रिटिश भारत को आबंटित हैं। राज्यों