2. संघ बनाम स्वतंत्रता - Page 63

46 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

करने जा रहा हूं, वह संक्षिप्तम तथा पर्याप्त होगी और आपको यह बात समझाने में सहायक होगी, जो मैं इस योजना के गुणावगुण के बारे में कहूंगा।

2
kjr h;
l a?k
d h
mRi fÙk
r Fk
fo d k Col4 l

ऐसे पांच देश हैं, जिन्हें आधुनिक समय में सरकार के संघीय ढांचे को अपनाने के लिए जाना जाता है, वे हैं 1 - संयुक्त राज्य अमरीका, 2 - स्विट्जरलैंड, 3 - जर्मन साम्राज्य, 4 - कनाडा, और 5 - आस्ट्रेलिया। इन पांचों के साथ - साथ अब छठे राज्य को भी जोड़े जाने का प्रस्ताव है, जो अखिल भारतीय संघ है।

kkj r h;
d h

भारतीय संघ की घोषणा

इस संघ की घटक इकाइयां क्या हैं? इस प्रश्न का उत्तर पाने के लिए धारा 5 का अवलोकन करें। इसके अनुसार :

(1) महामहिम के लिए यह वैधानिक होगा यदि संसद के प्रत्येक सदन द्वारा उनको इस आशय का एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है और यदि इसके बाद उल्लिखित शर्त को यह उद्घोषणा करके पूरा कर दिया जाता है कि एतद्पश्चात् नियुक्त दिन से भारतीय संघ के नाम से सम्राट के अधीन संघ का गठन किया जाएगा-

(क) प्रांतों को इसके बाद गवर्नर के प्रांत के नाम से जाना जाएगा, तथा

(ख) वे देशी राज्य, जो संघ में सम्मिलित हो चुके हैं या इसके बाद संघ में

सम्मिलित हो सकते हैं, और इस तरह स्थापित किए गए संघ में उन

प्रांतों को भी सम्मिलित किया जाएगा, जिन्हें इसके बाद प्रमुख कमिश्नर

के प्रांतों के नाम से जाना जाएगा।

(2) इसके बारे में शर्त यह है कि, राज्य -

(क) इस अधिनियम की प्रथम सूची के भाग 2 में विहित उपबंध के अनुसार

शासक राज्य परिषद के कम से कम 52 सदस्य चुनेंगे, तथा

(ख) जैसा कि उक्त उपबंध के अनुसार निश्चित किया गया है, उनकी कुल जनसंख्या

राज्यों की कुल जनसंख्या की कम से कम आधे के बराबर होगी, जैसा कि

निर्धारित किया गया है और उन्होंने संघ को स्वीकार कर लिया है।

इस संघ के उद्घाटन के लिए इस धारा द्वारा विहित शर्तों के अलावा, यह स्पष्ट है कि संघ की इकाइयां इस प्रकार हैं : 1 - गवर्नर के प्रांत, 2 - मुख्य कमिश्नर के प्रांत, तथा 3 - देशी राज्य।