2. संघ बनाम स्वतंत्रता - Page 64

संघ बनाम स्वतंत्रता

47

इस भारतीय संघ का आकार क्या है?

बहुत से लोग जब भारतीय संघ के बारे में बातचीत करते हैं तो वे यह महसूस

ugha djrs fd bldk Lo:i fdruk fojkV gksus tk jgk gS% Col2

tula[;k
{k
s=
bdkb;ka

tula[;k
{k
s=
u la[;
k b;

संयुक्त राज्य - अमरीका 122,775,040 2,973,773 48 राज्य$

1 संघीय जिला जर्मनी 67,000,000 208,780 25 स्विट्जरलैंड 466,400 15,976 22 कनाडा 10,376,786 3,729,665 9 आस्ट्रेलिया 6,629,839 2,974,581 6 भारत 352,837,778 1,808,679 162

क्षेत्र के मामले में भारतीय संघ, संयुक्त राज्य अमरीका तथा आस्ट्रेलिया का 3/5वां व कनाडा का आधा हिस्सा है। यह जर्मनी से नौ गुणा तथा स्विट्जरलैंड ने 120 गुणा बड़ा है। जनसंख्या की दृष्टि से यह संयुक्त राज्य अमेरीका से तीन गुणा, जर्मनी से पांच गुणा, कनाडा से 35 गुणा, आस्ट्रेलिया से 58 गुणा तथा स्विट्जरलैंड से 88 गुणा बड़ा है। उन इकाइयों द्वारा माप करने पर जिनसे यह बना हुआ है, यह संयुक्त राज्य अमरीका से तीन गुणा, जर्मनी से 6 ½ गुणा, स्विट्जरलैंड से आठ गुणा, कनाडा से 18 गुणा तथा आस्ट्रेलिया से 27 गुणा बड़ा है। इस प्रकार भारतीय संघ केवल एक बड़ा संघ ही नहीं है, बल्कि यह संघों में सबसे विराट है।

वह कौन - सा स्रोत है, जिससे संघ अपनी सरकारी शक्तियां तथा प्राधिकार प्राप्त करता है?

धारा 7 के अनुसार गवर्नर - जनरल द्वारा महामहिम की ओर से संघ के कार्यकारी प्राधिकार का उपयोग किया जाएगा। इसका तात्पर्य यह है कि संघ का प्राधिकार सम्राट से प्राप्त होता है। इस संबंध में भारतीय संघ संयुक्त राज्य अमरीका के संघ से भिन्न है। संयुक्त राज्य अमरीका में संघ की शक्तियां लोगों से प्राप्त होती हैं। संयुक्त राज्य के लोग वे स्रोत हैं, जिनसे प्राधिकार प्राप्त होता है। यह संयुक्त राज्य अमरीका के संघ से भिन्न है। भारतीय संघ आस्ट्रेलिया तथा कनाडा के संघों के अनुरूप है। आस्ट्रेलिया तथा कनाडा में संघीय राज्य के प्राधिकार का स्रोत भी सम्राट है और भारत सरकार अधिनियम की धारा 7, आस्ट्रेलियाई अधिनियम की धारा 61 तथा कनाडा के अधिनियम की धारा 9 के समतुल्य है। यह भी कि भारतीय संघ इस संबंध में अमरीकी संघ से भिन्न है और कन्नाडा तथा आस्ट्रेलिया के संघ के अनुरूप हैं। संयुक्त राज्य एक गणतंत्र है, जब कि कनाडा तथा भारत सम्राट के अधीन हैं। संयुक्त राज्य में सभी प्रकार के प्राधिकार का स्रोत जनता है। कनाडा तथा भारत में सभी प्राधिकार का स्रोत सम्राट है।