94 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ख) इन परिवर्तित कमरों में से दक्षिण की ओर मुंह वाले कुछ कमरों में दोपहर के बाद धूप आती है।
(ग) जी नहीं, ऐसे कमरों में कांच की खिड़कियों के अतिरिक्त पर्दे भी लगाए गए हैं।
(घ) जी नहीं।
(घ) इन परिवर्तित कमरों में से सबसे छोटे कमरे की चौड़ाई 8 फुट 3 इंच है। ऐसे कमरों की संख्या 3 है।
(च) मांगी गई संबंधित सूचना विषयक विवरण सदन के पटल पर रख दिया गया है।
(ज) जी हां, इन कमरों का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की।
(झ) पिछले गर्मियों में इन परिवर्तित कमरों में से कुछ कमरे वास्तव में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा उपयोग में लाए गए।
विवरण
फरवरी का दूसरा पखवाड़ा ... ... 60 डिग्री फारेनहाइट
मार्च का प्रथम पखवाड़ा ... ... 75 डिग्री फारेनहाइट
अप्रैल, 1942 ... ... ... 98 डिग्री फारेनहाइट
मई, 1942 ... ... ... 104 डिग्री फारेनहाइट
जून, 1942 ... ... ... 106 डिग्री फारेनहाइट
जुलाई, 1942 ... ... ... 96 डिग्री फारेनहाइट
अक्टूबर, 1942 ... ... ... 90 डिग्री फारेनहाइट
73
* नॉर्थ ब्लॉक सचिवालय, नई दिल्ली में लिपिकों के
शौचालयों आदि में प्रकाश की अपर्याप्त व्यवस्था
432. भाई परमानन्दः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य कृपया यह बतायेंगे कि नॉर्थ ब्लॉक सचिवालय, नई दिल्ली के लिपिकों के अधिकतर शौचालयों में खास तौर से प्रथम तल पर विद्युत बल्ब नहीं लगाये हैं_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 30 मार्च, 1943, पृष्ठ 1587-88 प्रश्नकर्त्ता के अनुपस्थित होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा पटल पर रख दिया गया।