77 @ नई दिल्ली के नये क्षेत्र में रह रहे सरकारी कर्मचारियों को पुराने क्षेत्र के क्वार्टरों के लिए आवेदन करने की अनुमति देने की वांछनीयता - Page 113

98 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

76

* ‘‘अधिक अन्न उपजाओ’’ अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य

से नई दिल्ली के पारम्परिक क्वार्टरों के सामने वाले

अहाते के विभाजन की वांछनीयता

444. हाज़ी चौधरी मुहम्मद इस्माइल खानः अधिक अन्न उपजाने के संबंध में सरकार द्वारा किये गये प्रचार के संदर्भ में, क्या माननीय श्रम-सदस्य का नई दिल्ली के ‘‘क’’, ‘‘ख’’, और ‘‘ग’’, टाइप के पारम्परिक क्वार्टरों के सामने संयुक्त अहाते को झाडि़यों द्वारा विभाजित किए जाने की वांछनीयता पर विचार किए जाने का प्रस्ताव है जिससे कि किरायेदार इस योजना का पालन कर सकें और यदि नहीं, तो क्यों नहीं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः संबंधित किरायेदारों ने सामान्य तौर पर कोई मांग नहीं की है और यदि किरायेदारों द्वारा कोई ठोस सुझाव सामने रखे गये तो मैं उन पर विचार करने को तैयार हूँ।

77

@ नई दिल्ली के नये क्षेत्र में रह रहे सरकारी कर्मचारियों को

पुराने क्षेत्र के क्वार्टरों के लिए आवेदन करने की

अनुमति देने की वांछनीयता

89. श्री अमरेन्द्र नाथ चट्टोपाध्यायः (क) माननीय श्रम-सदस्य को इस बात की जानकारी है किःµ

(i) वर्गीकरण नियमों के अनुसार भारत सरकार के अनुसचिवीय कर्मचारियों के लिए नई दिल्ली के क्वार्टरों को दो क्षेत्रों में विभाजित किया गयो है (क) पुराना क्षेत्र (सचिवालय के पास) तथा (ख) नया क्षेत्र (मिन्टो रोड की तरफ)_

(ii) जब स्टाफ का कोई सदस्य किसी एक निश्चित वर्ग के क्वार्टर के बाहर जाता है और उच्च वर्ग के लिए पात्र हो जाता है तो उसे पुराने क्षेत्र में क्वार्टर प्रदान किए जाने से पहले उसे एक वर्ष के लिए नये क्षेत्र में रहना होता है_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 30 मार्च, 1943, पृष्ठ 1595 @ वही।