108 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
83
* भारतीय बॉयलर्स (संशोधन) विधेयक माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँ कि भारतीय बॉयलर्स अधिनियम, 1923 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुनःस्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए।
अध्यक्ष (माननीय सर अब्दुर रहीम) प्रश्न यह है किः
‘‘भारतीय बॉयलर्स अधिनियम, 1923 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुनःस्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए।’’
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं विधेयक पुनःस्थापित करता हूं।
84
@ खान प्रसूति लाभ (संशोधन) विधेयक माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूँ कि खान प्रसूति लाभ अधिनियम, 1941 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुनःस्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए।
अध्यक्ष महोदय (सर अब्दुर रहीम) प्रश्न यह है किः
‘‘खान प्रसुति लाभ अधिनियम, 1941 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुनःस्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाये।’’
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं विधेयक पुनःस्थापित करता हूं।
85
# मोटर वाहन (चालक) संशोधन विधेयक माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः महोदय, मैं प्रस्ताव करता हूं कि मोटर वाहन (चालक) अध्यादेश, 1942 में संशोधन करने वाले विधेयक को पुनःस्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 26 जुलाई, 1943, पृष्ठ 43 @ वही।
# वही।