विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 109
अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम) प्रश्न यह है किः
‘‘मोटर वाहन (चालक) अध्यादेश, 1942 में संशोधन करने वाले विधेयक को पुनःस्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाये।’’
प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं विधेयक पुनःस्थापित करता हूँ।
86
* शिमला में विधान सभा-आवास हेतु असंतोषजनक व्यवस्था
61. श्री अमरेन्द्र नाथ चट्टोपाध्यायः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि शिमला समिति की बैठक में उपस्थिति होने के लिए जब विधान सभा के सदस्यों को आवश्यकता हो तो उनके लिए अस्थायी रूप से आवास की व्यवस्था करना या संपदा अधिकारी, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की ड्यूटी नहीं है_
(ख) क्या यह देखना उनकी ड्यूटी नहीं है कि सदस्यों को प्रकाश व खराब आवास व्यवस्था के कारण कोई असुविधा नहीं हो_
(ग) क्या माननीय सदस्य इस तथ्य से अवगत हैं कि हिन्दू कानून समिति की बैठकों के दौरान विधान सभा के सदस्यों के लिए निश्चित क्वार्टर नं. 20 की तुलना में कार्ट रोड के क्वार्टर सं. 2, 3 और 11 ज्यादा असुविधापूर्ण तरीके से व्यवस्थित थे_ क्या माननीय सदस्य, मई और जून में समिति की बैठकों के दौरान संपदा अधि कारी द्वारा विधान सभा के सदस्यों हेतु क्वार्टरों के चयन के मामले में जांच करने को तैयार हैं_
(घ) क्या माननीय सदस्य उचित जांच के बाद इन क्वार्टरों की व्यवस्था में परिवर्तन करने पर विचार करेंगे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) केन्द्रीय विधानमण्डल के सदस्यों को ऐसे आवास का आवंटन करना संपदा अधिकारी की ड्यूटी है जैसा कि आवास समिति से परामर्श कर सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
(ख) सदस्यों को कोई असुविधा न हो इसके लिए सभी क्वार्टरों को नियोजित किया गया है।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 28 जुलाई, 1943, पृष्ठ 129