110 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ग) कार्ट रोड के क्वार्टरों का निर्माण स्वीकृत नक्शों के अधीन किया गया है। क्वार्टर नं. 2 व 3 उच्चतम स्तर के हैं तथा उन्हें विधानमण्डल की आवास समिति से परामर्श करके सदस्यों के लिए आरक्षित रखा है क्योंकि उन्हें अति सुविधाजनक रूप से स्थित माना गया है। क्वार्टर नं. 2 व 3 में कक्षों की व्यवस्था क्वार्टर नं. 2 के कक्षों से थोड़ी भिन्न है। कुछ सदस्य किसी मकान में कमरों की एक विशेष व्यवस्था को सुविधाजनक समझते हैं चाहे मकान का स्तर कुछ भी हो जबकि उच्च-स्तरीय क्वार्टर पसंद करते हैं चाहे कमरों की व्यवस्था कुछ भी हो। अतः यह नहीं कहा जा सकता कि क्वार्टर नं. 20 की अपेक्षा क्वार्टर नं. 2 और 3 अधिक असुविधाजनक रूप से व्यवस्थित है। क्वार्टर नं. 11 में, विधान-मंडल का कोई सदस्य नहीं रहा क्योंकि इसे क्वार्टर नं. 20 के साथ बदल लिया गया था। स्पष्ट की गई परिस्थितियों में, कोई विशेष जांच बुलाने की आवश्यकता नहीं है।
(घ) जैसा कि पहले बताया जा चुका है, विधानमंडल के सदस्यों के लिए क्वार्टर, विधानमंडल की आवास समिति से परामर्श कर आरक्षित किये गये थे। जब तक आवास समिति उनके लिए इच्छा व्यक्त नहीं करती, किसी परिवर्तन की आवश्यकता प्रतीत नहीं होती।
सर मोहम्मद यामिन खानः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि शिमला में उप-समिति की बैठकों में किन-किन सदस्यों ने भाग लिया, जिनसे विद्युत एवं जल मिलने से पूर्व 75/- रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने को कहा गया?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे इस प्रश्न की जानकारी होनी चाहिए।
सर मोहम्मद यामिन खानः क्या माननीय सदस्य जानते हैं कि सदस्यों से यहां दिल्ली में राशि जमा कराने को कहा गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे कोई जानकारी नहीं है।
श्री लालचन्द नवलरायः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि क्या किसी अधिकारी को इन क्वार्टरों के पास जाकर सदस्यों के हितों को देखने के लिए नियुक्त किया गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे कोई जानकारी नहीं है।
श्री लालचन्द नवलरायः तब क्या माननीय सदस्य किसी अधिकारी को नियुक्त करेंगे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं मामले की छानबीन करूंगा।