87 कार्ट रोड क्वार्टर, शिमला में एक रिक्शा स्टैंड का प्रावधान - Page 126

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 111

डॉ. पी.एन. बनर्जीः प्रत्येक सत्र के दौरान सदन समिति की कितनी बैठकें हुई?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह सदन समिति के निर्णय पर निर्भर करता है कि वे कितनी बैठकें करेंगे।

डॉ. पी.एन. बनर्जीः क्या आपको इस विषय की कोई जानकारी है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे ध्यान है कि गत सत्र के दौरान आवास समिति की एक बैठक हुई थी।

श्री लालचन्द नवलरायः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि आवास समिति के कुछ सदस्यों की मृत्यु हो गई है तथा अन्य सदस्यों ने उनका स्थान ले लिया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे यह खबर सुनकर अत्यंत खेद हुआ लेकिन मुझे विश्वास है कि इस रिक्तता को भरने के लिए सदन कुछ आवश्यक कदम उठायेगा।

87

* कार्ट रोड क्वार्टर, शिमला में एक रिक्शा स्टैंड का प्रावधान

62. श्री अमरेन्द्र नाथ चट्टोपाध्यायः क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या शिमला में कोर्ट रोड क्वार्टर केन्द्रीय विधानमंडल के सदस्यों के रहने हेतु रखे गये हैं और यदि हां तो क्या वह नगरपालिका समिति, शिमला सेµ (i) सदस्यों की सुविधाओं के लिए क्वार्टरों के आस-पास रिक्शा अड्डा स्थापित करने_ और (ii) विधान सभा सदस्यों के अस्थायी आवास के दौरान विद्युत के दौरान सिक्योरिटी राशि नहीं लेने के लिए कहेंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः चूंकि कार्ट रोड के क्वार्टरों में सदस्य बहुत ही कम संख्या में तथा अल्प समय के लिए रहते हैं अतः सरकार इलाके में रिक्शा स्टैण्ड के प्रावधान हेतु शिमला नगरपालिका समिति से सम्पर्क करना उचित नहीं समझती। शिमला में विद्युत ऊर्जा की आपूर्ति शिमला नगरपालिका समिति का दायित्व है तथा सरकार को अफसोस है कि इस सम्बंध में वे नगरपालिका व्यवस्था में हस्तक्षेप करने में असमर्थ हैं।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 28 जुलाई, 1943, पृष्ठ 130