90 @ गाजियाबाद में नये भवन का निर्माण - Page 128

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 113

श्री लालचन्द नवलरायः क्या हाँ असाधारण रूप से ठंड है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे माननीय मित्र स्वयं निष्कर्ष निकाल सकते हैं।

पंडित लक्ष्मी कान्ता मैत्राः इस कार्य के लिए आप भारत रक्षा अधिनियम उपयोग में क्यों नहीं लाते।

89

* केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में मुस्लिम सहायक सम्पदा

अधिकारी

71. श्री नबी बक्श इलाही बक्श भुट्टोः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में सहायक सम्पदा अधिकारियों की संख्या बताने की कृपा करेंगे_

(ख) उनमें से कितने मुसलमान है_ और

(ग) क्या मुस्लिमों का अनुपात बरकरार रखा गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) चार_ एक पद इस समय रिक्त है।

(ख) कोई नहीं।

(ग) इस समय नहीं, लेकिन शीघ्र ही मुस्लिमों के अनुपात का समायोजन किया जायेगा क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग से खाली पद के लिए एक मुस्लिम की भर्ती करने को कहा गया है।

90

@ गाजियाबाद में नये भवन का निर्माण

72. सरदार संत सिंहः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य बताने की कृपा करेंगे कि क्या उनका ध्यान दिनांक 29 जून, 1943 के डान में ‘‘थिक वेस्ट’’ शीर्षक के अंतर्गत शीर्ष की ओर दिलवाया गया है_ यदि हाँ तो नई दिल्ली के निकट नहीं बल्कि गाजियाबाद में इन मकानों के निर्माण का क्या कारण है_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 28 जुलाई, 1943, पृष्ठ 139 @ वही।