92 बाबर रोड क्षेत्र में युद्ध पूर्व के किराये की कीमतों की अपेक्षा कम किराये निर्धारण करना - Page 130

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 115

श्री लालचन्द नवलरायः योजना कहां तक पूरी हो गई है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यहां प्रारंभिक रिपार्ट प्राप्त की गई है।

श्री लालचन्द नवलरायः यह लगभग कब तक पूरी हो जायेगी?

माननीय डॉ. बी.आर अम्बेडकरः मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।

श्री लालचन्द नवलरायः दो या एक वर्ष में?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः दो महीने के अंदर।

श्री लालचन्द नवलरायः धन्यवाद।

92

* बाबर रोड क्षेत्र में युद्ध पूर्व के किराये की कीमतों

की अपेक्षा कम किराये निर्धारण करना

132. सरदार संत सिंहः (क) क्या माननीय-सदस्य जानते हैंःµ

(i) कि बाबर रोड क्षेत्र में मध्यम श्रेणी के मकानों का किराया, किराया नियंत्रक द्वारा 1 जुलाई, 1942 से 42-8-0 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है_ और

(ii) कि यह किराया, इन मकानों पर मकान पर लगाने के लिए 1938-39 से नई दिल्ली नगरपालिका समिति द्वारा निर्धारित 560/- रुपये प्रति वर्ष की किराये की राशि से कम है_

(ख) 1938-39 में नई दिल्ली नगरपालिका समिति द्वारा युद्ध-पूर्व निर्धारित किराये से कम किराया निर्धारित किए जाने के क्या आधार हैं_

(ग) इतने वर्षों तक इतनी अधिक दर पर मकान कर की लेवी को सरकार किस प्रकार उचित ठहराती रही है_

(घ) यदि निर्धारण अधिक नहीं था तो, सरकार किराया नियंत्रक के आदेश को कैसे उचित ठहराती है_

(घ) क्या उनको विदित है कि इस क्षेत्र के मकान-मालिक मध्यवर्गीय लोग हैं जिनको कि किराया नियंत्रक के स्वैच्छिक निर्णय से भारी आघात लगा है_

(च) करोल बाग क्षेत्र में पूसा रोड के निकट या नई दिल्ली के अन्य संयुक्त क्षेत्र में लगभग समान आवासीय मकानों के लिए किराया नियंत्रक द्वारा क्या किराया निर्धारित किया गया_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 2 अगस्त, 1943, पृष्ठ 271