93 सीमेन्ट, इस्पात तथा लकड़ी के प्रकार के निर्माण कार्यों पर निष्ोध - Page 133

118 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

सर अब्दुल हालिम गजनवीः क्या मैं माननीय सदस्य को सूचित कर सकता हूँ कि मथुरा के जिलाधीश ने इस सदन के माननीय सदस्य को अपना मकान बनाने के लिए अनुमति देने से मना कर दिया है। वे मात्र 22 आम के पैनल तथा 22 पैनल दरवाजे के लिए लगाना चाहते थे। मात्र यही करना था, लेकिन जिला ने अनुमति देने से मना कर दिया।

अध्यक्ष महोदय (सैयद गुलाम भीक नैरंग)ः पुनः यह तथ्यों का ब्यान है प्रश्न नहीं।

सर अब्दुल हालिम गजनवीः क्या यह सच है कि इस सम्बंध में आगरा प्रभाग के आयुक्त से सम्पर्क किया गया था और उन्होंने कहा कि यदि सम्बंधित व्यक्ति जिलाधीश को यह विश्वास दिला सकें कि मकान को पूर्ण करने के लिए उनके पास पहले से ही आवश्यक लकड़ी है तो वे उन्हें स्वीकृत दे देंगे। उन्होंने जिलाधीश को विश्वास दिला दिया था कि उनके पास आवश्यक लकड़ी पहले से ही मौजूद थी, फिर भी उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

अध्यक्ष महोदयः (सैयद गुलाम भीक नैरंग)ः एक बार फिर यह एक ब्यान हैं न कि प्रश्न।

श्री लालचन्द नवलरायः क्या मैं जान सकता हूँ कि अर्द्ध-निर्मित मकान या 3/4 निर्मित मकान को भी बनने से रोक दिया गया है।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे इस बिन्दु पर कोई जानकारी नहीं है।

श्रली लालचन्द नवलरायः क्या इस मामले में कोई अपवाद बनाये गये?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हमने प्रदेशों को सामान्य अनुदेश दे दिये हैं।

श्री लालचन्द नवलरायः उन्हें कोई स्वेच्छा शक्ति नहीं दी गई?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे विश्वास है कि स्वेच्छा शक्ति का प्रयोग सावधानीपूर्वक किया जायेगा।

श्री लालचन्द नवलरायः तब क्या केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई निर्देश नहीं दिया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस समय कुछ नहीं कह सकता।