विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 119
94
* नई दिल्ली व शिमला में युद्ध गतिविधियों से
सम्बंधित भवन निर्माण की कीमत
144. सरदार संत सिंहः क्या माननीय श्रम-सदस्य, सितम्बर, 1939 से नई दिल्ली व शिमला में अलग से युद्ध गतिविधियों से सम्बंधित भवन निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा की गई कुल लागत के बारे में बताने की कृपा करेंगे_ क्या अमरीकियों की तरफ से कोई खर्च किया गया था_ और यदि हां तो कितना और यह किसने वहन किया?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मार्च 1943 के अंत तक निम्नलिखित खर्च किया गयाः
(i) नई दिल्ली µ 1,55,14,629 रुपये
(ii) शिमला µ 24,65,137 रुपये
(iii) अमरीकियों की तरफ से µ 38,47,916 रुपये
पारस्परिक लीज/उधार व्यवस्थाओं के अधीन इसे रक्षा सेवाओं के अनुमान में नामें डाल दिया गया है।
मौलाना जफर अली खानः क्या मैं जान सकता हूँ कि युद्ध के पश्चात् इन सभी अस्थायी भवनों को गिरा दिया जायेगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जी हाँ।
सरदार संत सिंहः अमरीकियों पर 38,47,916 रुपये का खर्च कौन-सी सरकार वहन करती है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः पारस्परिक लीज/उधार व्यवस्थाओं के अधीन भारत सरकार।
सरदार संत सिंहः भारत के कर-दाताओं पर क्या यह खर्च बाद में खातों में नामें डाल दिया जायेगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः नोटिस चाहिए।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 2 अगस्त, 1943, पृष्ठ 282