96 कोयले के उत्पादन में गिरावट - Page 136

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 121

और फैक्ट्री के कार्य समय में एक सामंजस्य द्वारा गर्मी के दिनों में उस क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरे भारतवर्ष में ग्रीनविच मीन टाइम में साढ़े पंच घंटे आगे मानक समय निर्धारित करके पूर्णतया पूरा किया जा सकता है और तदनुसार 15 मई से एक समान समय लागू किया गया। यद्यपि सर्दी का मौसम शुरू होने से पूर्व भारत सरकार ने और परिवर्तन पर भी विचार किया है। अब यह निर्णय लिया गया है कि पूर्वी प्रांतों में पर्याप्त सूर्य-प्रकाश को जारी रखने को सुनिश्चित करने के लिए, निकट भविष्य में यह परिवर्तन करना आवश्यक है और कि पूरे देश में भारतीय मानक समय को ग्रीनविच मीन टाइम से साढ़े छह घंटे आगे बढ़ाना चाहिए। यह परिवर्तन 31 अगस्त - 1 सितम्बर की मध्य रात्रि से प्रभावी होगा। उस दिन से घडि़यां एक घंटे आगे कर दी जायेगी। ऐसा पूर्णतया महसूस किया गया कि घडि़यों को एक घंटे आगे किये जाना मैरिडियन साढ़े बियासी के पश्चिम में पड़ने वाले क्षेत्रों को कुछ असुविधा अवश्य होगी लेकिन ऐसा समझा जाता है कि कार्य घंटों में सामंजस्य करके, इस असुविधा को कम किया जा सकता है और जब लोग नये समय के अभ्यस्त हो जाएंगे तो कोई खास दिक्कत नहीं होगी।

96

* कोयले के उत्पादन में गिरावट

28. श्री के.सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि जनवरी, 1943 से ब्रिटिश भारत में कोयले का उत्पादन घट गया है_ यदि हाँ तो, क्या कोयले के उत्पादन में गिरावट के कारणों के बारे में सरकार ने कोई जांच की है_ और स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार क्या प्रयोगिक कदम उठाने का प्रस्ताव करती है_

(ख) क्या यह सच है कि ब्रिटिश भारत की खानों में 31 दिसम्बर, 1942 को बताये गये भंडार की अपेक्षा 31 मई, 1943 का भंडार बहुत कम था_ यदि हां तो, बिगड़ती हुई इस स्थिति के क्या कारण हैं_

(ग) क्या यह सच है कि 1 जनवरी, 1943 और 31 मई, 1943 के मध्य उस अवधि विशेष में बढ़ते हुए माल को ले जाने के लिए भी पर्याप्त संख्या में वैगनें उपलब्ध नहीं थी_ यदि हां तो, भण्डार में कमी के लिए क्या स्पष्टीकरण हैं_ और

(घ) क्या यह सच है कि बंगाल के काजोरा क्षेत्र की लगभग 10 लाख टन प्रति वर्ष के माल सहित लगभग 30 कोयला खानों को वैगन सुविधाओं के कारण

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 2 अगस्त, 1943, पृष्ठ 286