99 केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में उच्च वेतन पदों पर कार्यरत सिक्ख - Page 138

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 123

में उन ब्रिटिश या अमेरिकन फर्मों के नाम जिनको रियायतें मिली होती (दोहन या उपयोगीकरण लाइसेंसों सहित) का ब्यौरा पटल पर रखेंगे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः दिनांक 30 मार्च, 1943 के प्रश्न सं. 441 के पूरकों के उत्तर में बताये अनुसार सूचना देते हुए आज सभा पटल पर रखे ब्यौरे पर माननीय सदस्य का ध्यान आकर्षित किया गया है।

98

* स्थायी श्रम-समिति की तीसरी बैठक

की कार्यवाही का सारांश

@ माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः महोदय, मैं, दिनांक 7 व 8 मई, 1943 को आयोजित स्थायी श्रम-समिति की तीसरी बैठक की कार्यवाही के सारांश की एक प्रति सभा पटल पर रखता हूँ।

99

# केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में उच्च

वेतन पदों पर कार्यरत सिक्ख

209. सरदार संत सिंहः क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग एवं के.लो.नि. विभाग के अतिरिक्त अन्य अनुभागों में प्रतिमाह 400/- रुपये या इससे अधिक वेतन के कितने पद हैं और इन पदों में से कितने पदों पर सिक्ख कार्यरत हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः 400/- रुपये तक उससे अधिक के वेतन वाले 60 पद हैं तथा 400 रुपये या उससे अधिक वेतन से आरम्भ होने वाले 82 पद हैं। कुल 142 पदों में से 6 पर सिक्ख कार्यरत हैं।

यह स्पष्ट नहीं है कि के.लो.नि.वि. के अलावा अनुभागों से सदस्य का अर्थ किस कार्यालय से है।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 2 अगस्त, 1943, पृष्ठ 468 @ इस वाद-विवाद में शामिल नहीं। परन्तु सदन के पुस्तकालय में इसकी एक प्रति रखी गई है। # विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खंड 3, 5 अगस्त, 1943, पृष्ठ 426