124 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
100
* मुख्य अभियंता, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के
कार्यालय की स्थापना शाखा
$210. सरदार संत सिंहः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सच है कि स्थापना मामलों को देखने तथा मुख्य अभियंता, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में चयन बोर्ड के कार्य को आसान बनाने के लिए हाल ही में एक अलग शाखा स्थापित की गई थी_
(ख) इस शाखा में कार्य करने वाले स्टाफ की कुल संख्या कितनी है तथा उनमें से कितने हिन्दू, मुस्लिम व सिक्ख हैं_
(ग) क्या यह सच है कि अधीक्षक सहित स्टाफ के किसी भी सदस्य को स्थापना से संबंधित मामलों का कोई अनुभव नहीं है_
(घ) स्थापना शाखा में पहले से कार्यरत अनुभवी लोगों को इस शाखा में रखने के लिए उपयुक्त क्यों नहीं माना गया_
(घ) क्या यह सच है कि मुस्लिम कार्मिकों के स्थापना मामलों पर तेजी से ध्यान दिया गया जबकि अन्य समुदायों के मामले अनिश्चित काल से अनछुए पड़े हैं_ और
(च) क्या सरकार इस शाखा द्वारा किये गये सांप्रदायिक कार्य में जांच करने का प्रस्ताव करती है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) जी हाँ।
(ख) स्टाफ की कुल सं. 12
हिन्दू µ 5
मुस्लिम µ 6
सिक्ख µ शून्य
भारतीय इसाई µ 1
(ग) जी नहीं_ दो सहायक तथा तीन क्लर्क स्थापना शाखा से लिए गये थे।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 5 अगस्त, 1943, पृष्ठ 426 + प्रश्नकर्ता का कोटा समाप्त होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा पटल पर रखा गया।