105 @ बलूचिस्तान में खान से प्राप्त सल्फर तथा फर्मे जिन्हें सल्फ्यूरिक एसिड का उत्पादन करने वाले संयत्रें की आपूर्ति की गई - Page 143

128 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

104

* श्रम भुगतान अधिनियम के संचालन में

कुछ जानकारियों का समावेश

274. श्री मुहम्मद अजहर अलीः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि रेलवे में मजदूरी भुगतान अधिनियम के कार्यकरण की रिपोर्ट मजदूरी भुगतान अधिनियम के तहत नियुक्त अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए तथा उनके द्वारा निबटाए गए आवेदनों का ब्यौरा नहीं दर्शाती_ और

(ख) यदि भाग (क) का उत्तर हाँ में है तो क्या वे अगली रिपोर्टों में आवेदनों के ब्यौरे उनकी समीक्षा सहित सम्मिलित करने के लिए कदम उठाने का प्रस्ताव रखते हैं_ और यदि नहीं, तो क्यों नहीं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) वर्तमान में माननीय सदस्य ने जो सुझाया है, वह सच है।

(ख) मैं सुझाव पर विचार करूंगा।

105

@ बलूचिस्तान में खान से प्राप्त सल्फर तथा फर्मे

जिन्हें सल्फयूरिक एसिड का उत्पादन करने वाले

संयत्रों की आपूर्ति की गई

290. श्री टी.टी. कृष्णामाचारी (श्री आर.आर. गुप्ता की ओर से)ः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की उपयोगिता शाखा द्वारा बलूचिस्तान में खान से निकाली गई सल्फर की मात्रा बताने की कृपा करेंगे तथा ऐसे खुदाई के कामों में अब तक व्यय हुई कुल राशि क्या है_

(ख) क्या यह सच है कि बलूचिस्तान में वर्तमान खनन स्थल में उपलब्ध सल्फर और खोज के लिए कम है_ बहरहाल, इस समय उस जमा सल्फर का अनुमानित टनभार क्या है जिस पर कार्य नहीं हुआ है_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 12 अगस्त, 1943, पृष्ठ 654 @ वही।