विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 129
(ग) क्या यह सच है कि आपूर्ति विभाग ने भारतीय चीनी मिल को सूचित किया है कि अगले पिराई मौसम के सम्बंध में मिलों के लिए सल्फर की आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की जा सकती_ यदि हां तो चीनी मिलों को दिए गए ऐसे नोटिस के क्या कारण हैं_ यदि ऐसा कोई नोटिस नहीं दिया गया है तो गत दो पिराई मौसमों में चीनी मिलों के लिए सल्फर की आपूर्ति कैसे प्राप्त की गई थी तथा अगली आपूर्ति की व्यवस्था कैसे करने का विचार है_
(घ) क्या यह सच है कि भारत में तांबा गलाने की भट्टी में गौण उत्पाद के रूप में प्रयोग किए जाने के कारण सल्फर डाइऑक्साइड ( So 2 ) गैस की बड़ी मात्रा बेकार हो जाती है_ यदि हाँ तो क्या यह सच है कि ऐसी बेकार गैस को आसानी से सल्फयूरिक एसिड में बदला जा सकता है_ क्या सरकार ने सल्फयूरिक एसिड की आपूर्ति के ऐसे साधन अथवा संभावना को खोजा है, तथा यदि हां तो उसके क्या परिणाम निकले_ और
(घ) क्या यह सच है कि जब से युद्ध आरंभ हुआ है आपूर्ति विभाग ने कई सल्फयूरिक एसीड उत्पादन संयंत्रों का आयात किया_ यदि हां तो ऐसे संयंत्रों की संख्या कितनी है तथा उनका निपटान कैसे किया गया है_ और क्या सरकार का ऐसी फर्मो, यदि कोई हो तो, जिनको ऐसे संयंत्र उपलब्ध कराए गए हैं, को दर्शाने वाला विवरण सभा पटल पर प्रस्तुत करने का विचार है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) खदान से प्राप्त सल्फर की मात्रा बताना जनहित में नहीं है। बलूचिस्तान में सल्फर के कार्यों में अब तक खर्च हुई कुल राशि रु. 11,85,000/- मात्र है।
(ख) जी नहीं। जिस जमा सल्फर पर अब तक कार्य नहीं हुआ है उसके अनुमानित टन भार को बताना जनहित में नहीं है।
(ग) जी नहीं। गत पिराई मौसम के दौरान चीनी उद्योग के लिए सल्फर की कुछ आपूर्ति अमेरिका के आयात से की गई तथा कुछ आपूर्ति आरक्षित स्टॉक को
खत्म करके की गई। चीनी मिलों को बलूचिस्तान की कच्ची सल्फर की आपूर्ति की जा रही है जिसको वे स्वयं परिष्कृत करेंगे अथवा सरकार की स्वीकृति से स्थापित केन्द्रीय संयंत्र पर विकल्पतः परिष्कृत करते हैं। परिणामस्वरूप पिराई मौसम में चीनी मिलें शुद्ध सल्फर का उपयोग कर सकेंगी। अनुमानित आवश्यकताओं में कोई भी कमी आपूर्ति विभाग द्वारा अमरीका से आयात करके पूरी की जाएगी।
(घ) सल्फर डाइऑक्साईड भारत में तांबे को पिघलाकर शुद्ध करने के दौरान उप-उत्पाद के रूप में उत्पन्न की जाती है। यह अन्य गैसों के उच्च अवमिश्रित