108 श्रम कल्याण सलाहकारों और श्रम सलाहकारों के कार्य - Page 146

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 131

107

बंगाल के एक जिले में वुल्फ्रैम निक्षेपों की खोज

292. श्री टी.टी. कृष्णामाचारी (श्री आर.आर. गुप्ता की ओर से)ः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि बंगाल के एक जिले में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा कुछ वुल्फ्रैम निक्षेपों की खोज की गई है_ और यदि हां, तो अब तक इस स्रोत से प्राप्त की गई वुल्फ्रैम की मात्रा कितनी है, तथा इसका निपटान कैसे किया गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जी हाँ। युद्धावधि के दौरान वुल्फ्रैम की प्राप्त मात्रा को बताना जनहित में नहीं है। कच्चे माल का निपटान आपूर्ति विभाग (महानिदेशक, अस्त्र उत्पादन) द्वारा किया जाता है।

108

* श्रम कल्याण सलाहकारों और श्रम सलाहकारों के कार्य

297. श्री अमरेन्द्र नाथ चट्टोपाध्यायः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि श्रम विभाग में नियुक्त श्रम कल्याण सलाहकारों और श्रम सलाहकारों के कार्य क्या है_ और

(ख) अब तक ऐसे कितने अधिकारी नियुक्त किए गए हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) श्रम कल्याण सलाहकार, उनके डिप्टी और सहायकों के कार्य सरकार को रिपोर्ट देना तथा सरकार के निदेशानुसार भारत में औद्योगिक श्रमिकों के कल्याण से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देना है।

श्रम सलाहकारों का कर्त्तव्य प्रशासन और श्रम विधान के सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से उस पद्धति पर जिसके अंतर्गत श्रम संबंधी समस्याएं जो विचाराधीन थी अथवा उठ सकती थी इंग्लैंड में किस प्रकार निपटाई गई अथवा निपटाई जा रही है।

(ख) इसमें एक श्रम कल्याण सलाहकार, एक उप श्रम कल्याण सलाहकार तथा 7 सहायक श्रम कल्याण अधिकारी हैं।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 12 अगस्त, 1943, पृष्ठ 657