विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 133
सरकारों के परामर्श से विवादों के निपटारे के लिए वर्तमान तंत्र को विकसित किया गया है तथा कार्यप्रणाली की सामान्य एकरूपता पहले ही प्राप्त की जा चुकी है।
110
* अशोक रोड, नई दिल्ली में मस्जिद का गिराया जाना
अध्यक्ष महोदय (माननीय महोदय अब्दुर रहीम)ः मुझे मौलवी अब्दुल घानी से स्थगन प्रस्ताव की सूचना प्राप्त हुई है, जो लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों तथा सरकारी अधिकारियों द्वारा अशोक रोड पर क्वाटर नं. 9 के परिसर में एक मस्जिद को गिराए जाने के अविलम्बनीय लोहक महत्व के एक निश्चित विषय पर चर्चा चाहते हैं।
यह घटना कम घटी?
मौलवी मुहम्मद अब्दुल घानी (तिरहुत विभाग, मुहम्मदन)ः यह घटना दस दिन पहले घटी थी लेकिन इसकी सूचना मुझे कल रात को ही मिली।
अध्यक्ष महोदय (माननीय महोदय अब्दुर रहीम)ः इस मामले में माननीय सदस्य ही रुचि रखने वाले व्यक्ति नहीं है। यदि यह अत्यावश्यक सार्वजनिक हित का मामला है तो शीघ्र ही प्रत्येक को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इससे पहले इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया?
महोदय मुहम्मद यामिन खान (आगरा विभाग, ग्रामीण मुहम्मदन)ः महोदय चूंकि यह घटना सरकारी क्वार्टर में घटी थी, इसलिए कल तक सदन के किसी भी सदस्य को इसकी सूचना नहीं मिली।
अध्यक्ष महोदय (माननीय महोदय अब्दुर रहीम)ः तब माननीय सदस्य को इस सबके बारे में कैसे मालूम हुआ?
महोदय मुहम्मद यामिन खानः वहां से गुजर रहे कुछ लोग आए और उन्होंने कुछ सदस्यों को सूचित किया और शिकायत की।
अध्यक्ष महोदय (माननीय महोदय अब्दुर रहीम)ः क्या सरकार को इस विषय में कुछ कहना है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय मुझे इस प्रस्ताव की कोई सूचना नहीं थी। स्पष्टतया मेरे माननीय मित्र ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं भूमि को इस
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 21 अगस्त, 1943, पृष्ठ 897