111 अशोक रोड, नई दिल्ली में मस्जिद का गिराना जाना - Page 149

134 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

स्थगन प्रस्ताव की सूचना देते हुए एक पत्र लिखा था जो मुझे थोड़ी देर पहले ही मिला है।

अध्यक्ष महोदय (माननीय महोदय अब्दुर रहीम)ः मैं सच्चाई जानना चाहता हूँ।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने अपने विभाग से पूछताछ की है तथा मुझे बताया गया है कि उन्हें ऐसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। जैसा कि मैंने कहा, मेरे पास इस विषय में जांच करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था तथा मेरे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि मस्जिद को गिराने की ऐसी घटना कब घटित हुई है। फिर भी, यदि मेरे माननीय मित्र अल्प सूचना प्रश्न पूछना पसंद करते हैं तो मैं जांच करूंगा तथा जो सूचना व चाहते हैं उन्हें दूंगा।

अध्यक्ष महोदय (माननीय महोदय अब्दुर रहमी)ः मैं समझता हूं कि यही सही होगा।

श्री एच. ए. सथर एच. इस्साक सेठ (पश्चिमी तट तथा नीलगिरिः मुहम्मदन)ः इस स्थिति में यह प्रस्ताव रोक जा जा सकता है।

अध्यक्ष महोदय (माननीय महोदय अब्दुर रहीम)ः यदि अल्प सूचना प्रश्न पूछा जाता है तो मैं इस पर बाद में विचार करूंगा।

महोदय मुहम्मद यामिन खानः किसी भी दशा में अल्प सूचना प्रश्न आज नहीं रखा जा सकता तथा यह मंगलवार को ही पूछा जा सकता है यदि सभा तब तक बैठती है तो।

अध्यक्ष महोदय (माननीय महोदय अब्दुर रहीम)ः अल्प सूचना प्रश्न पूछना ही अच्छा है।

111

* अशोक रोड, नई दिल्ली में मस्जिद का गिराना जाना

मौलवी मुहम्मद अब्दुल घानीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 3, 25 अगस्त, 1943, पृष्ठ 980