विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 137
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः माननीय सदस्य आवेदन कर सकते हैं तथा विभाग इस पर विचार करेगा।
सेठ युसूफ अब्दुला हारूनः क्या यह सच नहीं है कि क्वार्टर में रहने वाले ने वृक्ष काटने पर आपत्ति की थी?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः स्थिति बिल्कुल विपरीत है। क्वार्टर में रहने वाले के अनुरोध पर ही वृक्ष काटा गया था।
सेठ युसूफ अब्दुला हारूनः क्या माननीय सदस्य क्वार्टर में रहने वाले व्यक्ति का हवाला देंगे?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह मानने का मेरे पास कोई कारण नहीं है कि मेरे द्वारा दी गई सूचना सही नहीं है।
नवाबजादा मुहम्मद लियाकत अली खानः माननीय सदस्य के पास यह मानने के क्या कारण हैं कि इस सदन के एक माननीय सदस्य द्वारा दी गई सूचना सही नहीं है?
अध्यक्ष महोदय (सर अब्दुर रहीम)ः वह बहस कर रहे हैं।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे पास शासकीय जानकारी है। मैं नहीं जानता कि माननीय सदस्य की सूचना का स्रोत कितना विश्वसनीय है।
112
* भारतीय व्यापार संघ (संशोधन) विधेयक
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः महोदय, मैं भारतीय व्यापार संघ अधिनियम, 1926 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव करता हूँ।
अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः प्रश्न यह है किः ‘‘भारतीय व्यापार संघ अधिनियम, 1926 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति दी जाए।’’
प्रस्ताव स्वीकार हुआ।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः महोदय, मैं विधेयक पुरःस्थापित करता हूँ।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 8 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 30