117 मजदूरी भुगतान अधिनियम के कार्यकरण में कुछ अनियमितताएं - Page 156

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 141

116

* बंगाल के श्रम विभाग में कर्मचारियों को

रियायती दरों पर खाद्यान्नों की आपूर्ति

5. श्री के.सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि बंगाल में कार्यरत उनके विभाग के नियंत्रणाधीन कौन-कौन सी श्रेणियों के कर्मचारियों को एक विशेष रियायत प्राप्त है जिसके अधीन उनको नियंत्रित अथवा घटी हुई कीमतों पर खाद्यानों की पूर्ति की जाती है_

(ख) ऐसे कर्मचारियों की संख्या कितनी है तथा गत जनवरी से प्रति मास उनको नियंत्रित अथवा घटी हुई कीमतों पर चावल, गेहूं अथवा अन्य खाद्यान्नों की कितनी मात्रा में आपूर्ति की गई है_

(ग) इन कर्मचारियों को खाद्यन्नों की आपूर्ति करने का काम बंगाल में किसे सौंपा गया है तथा माल की अनुमानित सीमा क्या है जिसका रख-रखाव उन्हें समय-समय पर करना पड़ता है ताकि वे अपने दायित्व का निर्वाह कर सकें तथा बंगाल में प्रति मास औसतन किस कीमत पर तथा किन-किन एजेंसियों द्वारा यह माल खरीदा गया?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः माननीय सदस्य का ध्यान 9 नवम्बर, 1943 को माननीय खाद्य सदस्य द्वारा तारांकित प्रश्न सं. 55 के दिए गए उत्तर की ओर आकर्षित किया जाता है।

117

* मजदूरी भुगतान अधिनियम के कार्यकरण में कुछ अनियमितताएं

130. श्री लालचन्द नवलरायः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि मजदूरी भुगतान अधिनियम के कार्यकरण में वर्ष 1939-40 तथा 1940-41 के दौरान रेलवे श्रम पर्यवेक्षक तथा सुलह अधिकारी (रेलवे) द्वारा पाई गई अनियमितताओं की संख्या कितनी थी_ यदि बाद के साल में उनमें वृद्धि हुई है तो इसे सुधारने के लिए संबंधित रेलवे प्रशासन को सूचित करने के अलावा सरकार

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 9 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 81