विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 143
118
* सुलह अधिकारी (रेलवे) के कार्य
130. श्री लालचन्द नवलरायः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य कृपया 19 फरवरी, 1943 को मेरे द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न सं. 147 के संबंध में श्री एन.एम. जोशी को दिए गए अपने उत्तर को देखेंगे जिसमें बताया गया था कि वे सुलह अधिकारी (रेलवे) के कार्य के क्षेत्र को बढ़ाने पर विचार करेंगे और बताएंगे कि क्या इस मामले में कोई कार्रावाई की गई है_ और यदि हाँ तो क्या इस विषय पर संक्षिप्त वक्तव्य देने का प्रस्ताव रखा गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः प्रश्न अभी तक विचारधीन है तथा मैं इस समय कोई भी वक्तव्य देने की स्थिति में नहीं हूँ।
श्री लालचन्द नवलरायः विचार करने में इतनी देर क्यों हो रही है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने कहा कि मामला विचाराधीन है।
माननीय लालचन्द नवलरायः इसमें इतना समय क्यों लग रहा है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे विचार में इसमें ज्यादा समय नहीं लगा है।
श्री हुसैनभॉय ए.लाल जीः यह सक्रिय विचाराधीन होने की अवस्था में कब पहुंचेगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः विचाराधीन की अवस्था अब पूरी हुई है।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः यह मामला कब से विचाराधीन है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः लम्बे समय से और विशेष रूप से उस समय से जब श्री जोशी ने अपना प्रश्न पूछा था।
119
इंजीनियर संस्था
136. श्री अनंग मोहन दामः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किःµ
(क) क्या इंजीनियर संस्था एक परीक्षा लेने वाला निकाय है जिसके ए.एम. आई.ई. डिप्लोमा को भारत सरकार इंजीनियरिंग में डिग्री स्तर के समकक्ष मानती है_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 13 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 231