121 नई दिल्ली स्थित मिन्टो रोड और हेवलॉक स्क्वेयर पूछताछ कार्यालयों में की गई शिकायतों पर ध्यान देने में देरी - Page 160

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 145

पड़ती हैं, एक बड़े होटल के रूप- में बहुमंजिली इमारत बनाने की वांछनीयता पर विचार किया है_

(ख) क्या यह सच है कि बहुत-सी इमारतें अकेले युरोपीयन नान-कमिशंड अधि कारियों आदि के आवास के लिए बनाई गई है तथा ये होस्टलों के रूप में चलाई जा रही हैं_

(ग) क्या सरकार अकेले भारतीय क्लर्कों के लिए इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार है_ और यदि नहीं, तो क्यों नहीं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) सरकार क्लर्कों के लिए होस्टल निर्माण करने की संभावना पर विचार कर रही है।

(ख) यदि हाँ।

(ग) सरकार द्वारा अकेले भारतीय क्लर्कों के लिए पारम्परिक तथा गैर-पारम्परिक प्रकार की चमरीयां पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी हैं तथा वे विचार कर रहे हैं कि क्या होटल के निर्माण को उचित ठहराने के लिए पर्याप्त मांग होगी।

121

* नई दिल्ली स्थित मिन्टो रोड और हेवलॉक स्क्वेयर पूछताछ

कार्यालयों में की गई शिकायतों पर ध्यान देने में देरी @ सरदार संत सिंहः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या सरकार को जानकारी है कि मिन्टो रोड तथा हेवलॉक स्क्वेयर पूछताछ कार्यालयों के पड़ोस में स्थित पारम्परिक क्लर्कों के क्वार्टरों की मरम्मत आदि से संबंधित की गई शिकायतों पर सामान्यतः काफी विलम्ब के बाद ध्यान दिया जाता है_

(ख) क्या सरकार इस बात से अवगत है किःµ

(i) इन शिकायतों में से कुछ पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता_ तथा

(ii) डिवीजन ‘‘ख’’ में अन्य प्राधिकारियों को अथवा कार्यपालक इंजीनियर निर्माण III विभाग को इस विषय में भेजे गये पत्रों की पावती भी नहीं भेजी जाती तथा उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती।

(ग) क्या सरकार संबंधित प्राधिकारियों को उन्हें भेजे गए पत्रों की पावती भेजने तथा उन पर उचित कार्यवाही करने के लिए अनुदेश जारी करने के लिए तैयार है_ यदि नहीं, तो क्यों_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 13 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 242-43 @ प्रश्नकर्ता के अनुपस्थित होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा पटल पर रखा गया।