12 नई दिल्ली स्थित बेयरड स्क्वेयर पूर्वी और इर्विन रोड के बीच खुले स्थान पर नव-निर्मित इ-टाइप पारम्परिक क्वार्टर - Page 161

146 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(घ) क्या सरकार इस बात से अवगत हैःµ

(i) कि सफेदी आदि के संबंध में ठेकेदारों द्वारा अपनाएं गए अनियमित तरीकों

से उनके किरायेदारों को बहुत अधिक असुविधा हो रही है_

(ii) कि वे व्यक्तियों को क्वार्टरों पर भेजते हैं तथा किरायेदारों को किसी निश्चित

दिन क्वार्टर खाली रखने के लिए कहते है, और कई दिनों के काद भी

सफेदी करने वाले मजदूर नहीं भेजे जाते हैं_

(iii) कि जब सफेदी का कार्य पूरा हो जाता है? तो दरवाजों और शीशों की तुरंत

सफाई नहीं की जाती तथा किराएदार कई दिनों तक अपने घरों को व्यवस्थित

करने में असमर्थ रहते हैं_

(च) क्या सरकार अपने किरायेदारों की इन शिकायतों को दूर करने के लिए कार्यवाही करने को तैयार है_ और यदि नहीं, तो क्यों?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकराः (क) जी नहीं।

(ख) (i) जी नहीं।

(ii) कार्यपालक अभिताओं द्वारा प्राप्त किए गए पत्रों पर तुरंत कार्यवाही की जाती

है तथा सभी पत्रों की पावती भेजने की आवश्यकता महसूस की जाती।

(ग) जी हाँ।

(घ) (i) (ii) तथा (iii) जी नहीं।

(च) जी हाँ। सरकार का कार्यपालक अभियंताओं को थोड़े-थोड़े समय बाद वैयक्तिक निरीक्षण करने जाने के लिए निदेश जारी करने का विचार है।

12

* नई दिल्ली स्थित बेयरड स्क्वेयर पूर्वी और इर्विन रोड के बीच

खुले स्थान पर नव-निर्मित इ-टाइप पारम्परिक क्वार्टर @ 148. सरदार संत िंसहः (क) क्या माननीय श्रम-सदस्य इस बात से अवगत है कि नई दिल्ली स्थित बेयरड स्क्वेयर पूर्वी तथा इर्विन रोड के बीच खाली पड़े खुले स्थान पर बड़ी संख्या में ई-टाइप पारम्परिक क्वार्टरों का निर्माण किया गया है_

(ख) क्या उनको जानकारी हैµ

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 13 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 243-44 @ प्रश्नकर्ता के अनुपस्थित होने के कारण इस प्रश्न का उत्तर सभा पटल पर रखा गया।