विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 149
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) इन क्वार्टरों में रहने वाला स्टाफ घरेलू उपभोग के लिए कम मात्रा में सब्जियाँ उगा सकता है।
(ख) जी हाँ।
(ग) जी हाँ। यदि प्रस्ताव स्वीकार्य हुआ तो परिणामतः बगीचे जल्दी नष्ट हो जायेंगे। बाड़ लगाना बहुत मंहगा है तथा सरकार इसका प्रावधान नहीं कर सकती तथा यह असंभव है कि इन क्वार्टरों में रहने वाला स्टाफ ऐसी अतिरिक्त भूमि का उचित प्रयोग कर सकेगा।
125
सिविल पायनियर फोर्स, संयुक्त प्रांत में कमीशन अधिकारी
29. श्री प्यारे लाल कुरीलः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) सिविल पायनियर फोर्स, संयुक्त प्रांत में अब तक भर्ती किए गए कमीशन अधिकारियों (विभिन्न श्रेणियों) की कुल संख्या क्या है_
(ख) उनमें से कितने हिन्दू, मुस्लिम तथा अनुसूचित जाति के हैं_
(ग) इन कमीशन अधिकारियों में से कितनों की उच्चतर श्रेणियों में पदोन्नति की गई है_
(घ) क्या किसी अनुसूचित जाति के कमीशन अधिकारी की अब तक उच्चतर श्रेणी में पदोन्न्ति की गई है_ तथा
(घ) यदि (घ) का उत्तर ना में है तो क्या सरकार का अब ऐसी पदोन्नति करने का प्रस्ताव है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) तथा (ख) कमीशन पद के पच्चीस अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। अधिकारियों की श्रेणी तथा समुदाय निम्नलिखित हैःµ
मुस्लिम अनुसूचित जाति अन्य कमांडेंट ... ... ... 2 (एक ईसाई) कैप्टेन ... ... ... 2 (एक ईसाई) लेफिटनैंट ... ... ... 7 (एक ईसाई) सैकेंड लेफिटनैंट ... 4 3 7