127 युद्धोपरांत सामाजिक सुरक्षा के लिए बिवेरिज रिपोर्ट - Page 166

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 151

127

* युद्धोपरांत सामाजिक सुरक्षा के लिए बिवेरिज रिपोर्ट

229. खान बहादुर मियां गुलाम कादिर मुहम्मद शाहबानः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या सरकार ने युद्धोपरांत सामाजिक सुरक्षा के लिए बिवेरिज रिपोर्ट पर विचार किया है_

(ख) क्या युद्ध-समाप्ति के बाद भारत के लिए उनके पास कोई सामाजिक सुरक्षा की योजना है_

(ग) यदि उनका ध्यान अभी तक इस ओर नहीं गया है तो क्या वे इस देश के लिए ‘‘बिवेरिज योजना’’ की तरह योजना बनाने पर विचार करेंगे_ और

(घ) युद्धोपरांत पुननिर्माण समिति क्या कार्य कर रही है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) यूनाइटेड किंगडम में सरकार को प्रस्तुत की गई बिवेरज रिपोर्ट पर भारत सरकार को विचार करने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी, भारत सरकार को रिपोर्ट की जानकारी है।

(ख) तथा (ग) मैं माननीय सदस्य का ध्यान त्रिपक्षीय श्रम सम्मेलन की सितम्बर, 1943 में हुई अंतिम सभा में इस विषय पर पारित संकल्प की ओर आकर्षित करना चाहूंगा। संकल्प की प्रतिलिपियां सभा पटल पर रखी गई हैं। भारत सरकार संकल्प को कार्यान्वित करने के प्रश्न पर सक्रिय रूप से ध्यान दे रही है।

(घ) मैं माननीय सदस्य का ध्यान माननीय पण्डित एच.एन. कजरूँ के प्रश्न संख्या 74 के उत्तर में माननीय सर ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा 4 अगस्त, 1943 को काउंसिल ऑफ स्टेट के पटल पर रखे गये वक्तव्य की ओर आकर्षित करना चाहूंगा।

6. और 7 सितम्बर, 1943 को नई दिल्ली में हुए त्रिपक्षीय प्लेनरी श्रम सम्मेलन में पारित हुआ संकल्प

यह त्रिपक्षीय श्रम सम्मेलन सिफारिश करता है कि मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा की नीति की योजना बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री की व्यवस्था करने के लिए केन्द्रीय सरकार ब्रिटिश भारत के प्रांतों की सरकारों, भारतीय राज्यों और प्रिंस चैम्बर

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 13 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 249