129 पूर्वी भारतीय रेलवे में मजदूरी भुगतान अधिनियम का लागू होना - Page 168

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 153

(घ) माली बगीचों में सिर्फ पानी ही नहीं देते बल्कि उनकी देखरेख भी करते हैं।

(च) प्रश्न ही नहीं उठता, परन्तु सरकार इस विषय में की गई वास्तविक शिकायतों की जांच करने के लिए तैयारी करेगी।

सरदार संत सिंहः क्या माननीय सदस्य ने विभाग द्वारा तैयार किए गए नोट का उत्तर दिया है अथवा यह जानने के लिए कि क्या प्रश्न में लगाए गए आरोप सही हैं अथवा नहीं उन्होंने इन क्वार्टरों की स्थिति देखने का कष्ट किया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि मुझे दी गई सूचना सही नहीं है।

129

* पूर्वी भारतीय रेलवे में मजदूरी भुगतान अधिनियम का लागू होना

236. नवाब सिद्धीकी अली खान (काजी अहमद काज्मी की ओर से)ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किःµ

(क) वर्ष 1941, 1942 के दौरान तथा 15 अक्टूबर, 1943 तक पूर्वी भारतीय रेलवे में पता लगाए गए मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 (1936 का अधिनियम 4) के उल्लंघन के मामलों की संख्या क्या है_

(ख) 1937 में जबसे यह अधिनियम प्रवृत्त हुआ, पूर्वी भारतीय रेलवे द्वारा किए गए अपराधों के लिए निरीक्षकों द्वारा मजदूरी भुगतान अधिनियम की धारा 15(1) के अधीन नियुक्त प्राधिकारी को किए गए आवेदनों की संख्या क्या है_ और

(ग) उन मामलों की संख्या कितनी है जिनमें धारा 20 के अंतर्गत पूर्वी भारतीय रेलवे अधिकारियों को दण्डित किया गया?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) पूर्वी रेलवे में मजदूरी भुगतान अधि नियम के उल्लंघनों के मामलों की संख्या 1941-42 के दौरान 334, 1942-43 में 481 तथा 1 अप्रैल से 15 अक्टूबर, 1943 तक 123 थीं।

(ख) कुछ नहीं।

(ग) कुछ नहीं।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 17 अगस्त, 1943, पृष्ठ 414