156 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ख) जी नहीं। राजस्व व्यय के रूप में ग्राह्य बोनसों की सीमा का सामान्य प्रश्न विचाराधीन है तथा वर्तमान अवस्था में और जानकारी देना उाचित नहीं होगा।
(ग) जी नहीं।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः क्या मैं उन कारणों को जान सकता हूं जिनकी वजह से शीघ्र निर्णय पर पहुंचना तथा जानकारी देना संभव नहीं होगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हम निर्णय पर पहुंचने के लिए जहां तक संभव हो सकता है, पूरी कोशिश कर रहे हैं।
श्री गोविन्द वी. देशमुखीः इसमें कितना समय लगेगा क्योंकि हड़ताल मेरे अनुदेशों के अधीन ही वापस ली गई हैं कि भारत सरकार इस प्रश्न पर निर्णय लेगी तथा हड़ताल स्थगित करना ही अच्छा था?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं कोई जानकारी देने में असमर्थ हूं।
श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि क्या भारत सरकार इस बात से अवगत है कि इस तथ्य के कारण कि भारत सरकार ने इस प्रश्न पर पहले निर्णय नहीं लिया केन्द्रीय प्रांतों के टेक्सटाइल कामगारों में अत्यधिक असंतोष है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस सम्बंध में मेरे पास कोई सूचना नहीं है।
133
* धनबाद स्कूल ऑफ माइन्स में दाखिल हुए छात्र
242. मौलवी मुहम्मद अब्दुल घानीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किःµ
(क) धनबाद स्कूल ऑफ माइन्स में दाखिल हुए विद्यार्थियों की संख्या तथा उसमें 1941, 1942 तथा 1943 के दौरान मुसलमानों की संख्या कितनी है_
(ख) क्या मुसलमानों के दाखिले के लिए कोई कोटा निर्धारित है_ तथा
(ग) गत तीन वर्षों के दौरान दाखिले कि लिए आवेदन करने वाले मुसलमानों की कुल संख्या कितनी है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) 1941, 1942 तथा 1943 में प्रत्येक वर्ष के दौरान 24 विद्यार्थी दाखिल हुए थे। 1941 तथा 1942 में कोई मुसलमान
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 17 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 416