134 कोयला के उत्पादन में कमी - Page 172

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 157

विद्यार्थी दाखिल नहीं हुआ। 1943 में दो दाखिल हुए थे परन्तु एक विद्यालय में नहीं आया।

(ख) जी नहीं_ तथा

(ग) 34

डॉ. सर जियाउद्दीन अहमदः मुस्लिम विद्यार्थियों के दाखिले न होने का क्या कारण है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः क्योंकि वे प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए।

डॉ. स्तर जियाउद्दीन अहमदः जहां तक शैक्षणिक योग्यताओं का प्रश्न है मैं यह सिद्ध कर सकता हूँ कि ऐसे बहुत से मुसलमान हैं जो संस्थान में प्रवेश के योग्य हैं। परन्तु क्या यह सच नहीं है कि मुसलमानों को छात्रवृत्तियां नहीं दी जाती।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैं नहीं कह सकता। मुझे इसके लिए नोटिस चाहिए।

मौलवी मुहम्मद अब्दुल घानीः क्या यह सच है कि गत वर्ष अर्हता प्राप्त मुसलमानों ने आवेदन किया था परन्तु उन्हें दाखिल नहीं किया गया।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जी नहीं। क्या मैं माननीय सदस्य को विद्यालय के दाखिले की विधि के बारे में बता सकता हूँ कि सबसे पहले 50 प्रतिशत स्थान प्रवेश परीक्षा के परिणामस्वरूप भर जाते हैं जो कि सभी विद्यार्थियों के लिए खुली है। उसके पश्चात् निर्धारित किए हुए कोटे के अनुसार प्रत्येक प्रांत को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से एक विशेष कोटा भरा जाता है। उसके पश्चात् शेष विद्यार्थियों को नितांत गुणवत्ता के आधार पर लिया जाता है। इस विद्यालय में किसी विशेष समुदाय के लिए आरक्षण बिल्कुल नहीं है।

134

* कोयला के उत्पादन में कमी

250. के.सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य 20 मार्च, 1943 को विधान सभा में मेरे द्वारा पूछे गए तारांकित पृष्ठ 349 के उत्तर में दिए गए अपने इस आश्य के वक्तव्य की ओर ध्यान देंगे कि कोयला के उत्पादन में कमी इतनी कम थी कि

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 17 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 421-22