विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 161
प्रतिवर्ष 25-65 मिलियन टन कोयले के उत्पादन को आश्वस्त करना था, खपत होते कोयले को उपलब्ध कराया जाएगा। यह सबसे अधिक कोयले की मात्रा है जो इससे पूर्व कभी भी व्यवस्थित नहीं की गई थी और इसलिए उत्पादन को बढ़ाने के लिए साधन सबसे अधिक तात्कालिक हो गए थे।
जहाँ तक कार्रवाई का संबंध है जो इस स्थिति को सुधारने के लिए की गई, माननीय सदस्य का ध्यान उनके तारांकित प्रश्न संख्या 15 के भाग (ग) में दिए गए उत्तर की ओर आकर्षित किया जाता है। इन उपायों के परिणामों तथा अन्य उपायों के मूल्यांकन के लिए अभी जल्दी है।
(घ) नहीं।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः क्या यह सच है कि कोयला उत्पादन की वृद्धि के लिए महिला मजदूरों को कोयले की खानों में भूमिगत स्थलों में काम करने के लिए लगाया गया था।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने भी ऐसा ही कहा था।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः यदि यह ऐसा है तो क्या माननीय सदस्य यह बताएंगे कि महिला मजदूरों को इन खानों में कब तक काम पर लगाया जाएगा?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः ठीक है, जब तक आपातकालीन स्थिति का अन्त होता है।
श्री गोविन्द वी. देशमुखः क्या माननीय सदस्य मुझे बताना चाहेंगे कि खानों में भूमिगत स्थलों में काम पर लगाई गई महिलाओं की देखभाल के लिए क्या सावधानियां बरती गई हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हम उपयों के बारे में विचार कर रहे हैं और यदि मेरे माननीय मित्र अगले सत्र में प्रश्न रखेंगे तो मैं उन्हें कुछ सूचना दे सकूंगा।
श्री के.सी. नियोगीः क्या महामहिम सरकार से कोयले के निर्यात को बढ़ाने के लिए कोई सुझाव प्राप्त हुआ है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं है।
सभापति महोदय (माननीय सर अब्दुर रहमान)ः अगला प्रश्न करिए।