162 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
136
* भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली और
कलकत्ता के प्रबंधकों की नियुक्ति
253. एच.ए. साथर एच. इसहाक सैतः क्या माननीय सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या माननीय श्रम सदस्य इस बात से अवगत हैं कि भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली और कलकत्ता के प्रबंधकों की हाल में नियुक्ति के लिए सबसे वरिष्ठ मुस्लिम सहायक प्रबंधकों के दावों की अवहेलना कर दी गई_ यदि हाँ तो इसके क्या करण हैं_
(ख) क्या यह सच है कि क्या भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के प्रबंधक ने मुस्लिम लिपिक को कार्यभार से मुक्त करने के लिए इनकार कर दिया था जिसका हाल ही में नियंत्रक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री के कार्यालय में लिपिक के स्थान पर चयन किया गया था जबकि उन्होंने नियंत्रक के कार्यालय, विधान सभा विभाग और आपूर्ति विभाग में लिपिक के पदों के लिए कई गैर-मुस्लिम लिपिकों को कार्यभार से मुक्त किया_
(ग) क्या यह सच है कि भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के सहायक प्रबंधक ने लाइनो सेक्शन के 6 मुस्लिम पीस कम्पोजीशन के स्थानांतरण का आदेश दिया, यदि हाँ तो इसके क्या कारण हैं कि इस अनुभाग से इतनी अधिक संख्या में स्थानांतरण किया गया_
(घ) क्या यह सच है कि भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में प्रूफ संशोधक का पद नए कनिष्ठ वेतनमान के व्यक्ति की नियुक्ति द्वारा स्थानापन्न प्रबंधक द्वारा भरा गया और पुराने वेतनमान में वरिष्ठ दावेदारों के दावों की अवहेलना की गई_ यदि हाँ तो इसके क्या कारण हैं_
(घ) क्या सरकारी मुद्रणालयों के प्रबंधकों और सहायक प्रबंधकों को नियुक्तियाँ और पदोन्नति करने तथा स्थानांतरण के आदेश देने और कतिपय पदों को प्रवरण पदों में घोषित करने के अधिकार हैं_ यदि हाँ तो क्या ऐसे मामलों में उनके मार्गदर्शन के लिए कोई नियम बनाए गए हैं_
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 17 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 425-25