164 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
(ख) के उत्तर नकारात्मक हैं। क्या माननीय श्रम सदस्य मुझसे जानना चाहेंगे कि (क) के संबंध में की गई नियुक्तियां इसी वर्ष की गई हैं।
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे इसके लिए नोटिस चाहिए।
137
* कार्मिक संघ (ट्रेड यूनियन) जिन्हें सरकारी
प्रकाशन आदि सप्लाई किए गए
35. श्री मोहम्मद अज़हर अलीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) उन पंजीकृत और गैरपंजीकृत कार्मिक संघों के नाम अलग-अलग क्या हैं जिनके उद्देश्य एक ही प्रांत एक सीमित नहीं हैं_
(ख) उन पंजीकृत और गैरपंजीकृत कार्मिक संघों के नाम अलग-अलग, क्या हैं जिन्हें निःशुल्क सरकारी प्रकाशन दिये जाते हैं_
(ग) उन पंजीकृत और गैरपंजीकृत कार्मिक संघों के नाम अलग-अलग, क्या हैं जिन्हें त्रिपक्षीय श्रम सम्मेलन और समितियों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था_ और
(घ) भाग (ख) और (ग) में उल्लिखित विषयों में यदि कोई भेदभाव होता है तो उसके क्या कारण हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) उन पंजीकृत कार्मिक संघों की सूची जिनके उद्देश्य एक प्रांत तक सीमित नहीं है, उपलब्ध सामग्री से संकलित की गई है और वह सूची यहां संलग्न की जाती है। गैरपंजीकृत कार्मिक संघों का ब्यौरा उपलब्ध नहीं है।
(ख) मैं समझता हँ कि माननीय सदस्य केवल उन संघों का उल्लेख कर रहे हैं जिनके उद्देश्य एक प्रांत तक सीमित नहीं हैं। कुछ बुलेटिन वार्षिक रिपोर्ट आदि की प्रतियां दो अखिल भारतीय कामगार संघ (ऑल इंडिया एसोसियेशन ऑफ वर्कर्स) अर्थात् अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस और भारतीय श्रम फैडरेशन के निवेदन पर निःशुल्क दी गई है। कोई भी सरकारी प्रकाशन किसी कार्मिक संघ को निःशुल्क सप्लाई नहीं किया जाता।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 17 नवम्बर, 1943, पृष्ठ 438-40