143 # रेलवे मजदूरों के निरीक्षकों के पदों पर दलित वर्ग के व्यक्तियों की नियुक्तियां - Page 185

170 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

141

* रेलवे मजदूरों के निरीक्षकों के पदों पर

दलित वर्ग के व्यक्तियों की नियुक्तियां

4. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि रेलवे मजदूरों के पांच निरीक्षकों के पद काफी समय से स्थानापन्न रूप से रिक्त थे क्योंकि दो मुसलमान थे अर्थात् श्री ए. हमीद और श्री ए. करीम. एक सिख, श्री टी. सिंह और दो सवर्ण हिन्दू प्रतिनियुक्ति पर चले गए?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह सच है कि प्रतिनयुक्तियों के कारण रिक्त स्थान बने।

142

@ रेलवे मजदूरों के निरीक्षकों के पदों पर

दलित वर्ग के व्यक्तियों की नियुक्तियां

5. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि रेलवे मजदूरों के निरीक्षकों के पद पर दलित वर्ग की पांच नियुक्तियां किसी विज्ञापन के बिना और चयन बोर्ड के चयन के बिना की गई?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः नहीं केवल तीन अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई। विज्ञापन अथवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती नहीं की गई।

143

# रेलवे मजदूरों के निरीक्षकों के पदों पर

दलित वर्ग के व्यक्तियों की नियुक्तियां

6. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या समझौता अधिकारी (रेलवे) और पर्यवेक्षक (रेलवे मजदूर) द्वारा किसी

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 4, 13 जनवरी, 1944, पृष्ठ 25 @ वही।

# वही, पृष्ठ 26