146 @ श्री डी-जी- जादव, समझौता अधिकारी (रेलवे) और पर्यवेक्षक (रेलवे मजदूर) की योग्यताएं - Page 187

172 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

145

* समझौता अधिकारी (रेलवे) और रेलवे मजदूरों के

पर्यवेक्षक के कार्यालय में बंगाली निरीक्षक

8. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि समझौता अधिकारी (रेलवे) और रेलवे मजदूरों के पर्यवेक्षक के कार्यालय में कितने बंगाली निरीक्षक है_ यदि केवल एक बंगाली है, तो इससे अधिक बंगाली नियुक्त क्यों नहीं किए गए_ और

(ख) क्या यह सच है कि हिन्दुओं और मुसलमानों दोनों में ही अनेक योग्यता प्राप्त बंगाली थे जो अवसर की प्रतीक्षा में हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) दो।

(ख) नियुक्ति के लिए पर्याप्त और उपयुक्त बंगाली उपलब्ध हैं परन्तु इस प्रश्न के पीछे जो अनुमान है, कि उम्मीदवार के प्रांत के संदर्भ के साथ नियुक्तियां की गई हैं सही नहीं है।

146

@ श्री डी.जी. जादव, समझौता अधिकारी (रेलवे) और पर्यवेक्षक

(रेलवे मजदूर) की योग्यताएं

9. श्री मोहम्मद हुसैन चौधरीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि श्री डी.जी. जादव इस समय भारत सरकार में समझौता अधि कारी (रेलवे) और पर्यवेक्षक (रेलवे मजदूर) हैं_ यदि हाँ तो उनकी योग्यताएं क्या हैं_ क्या वह इससे पूर्व सरकारी सेवा या रेलवे सेवा में लगे थे_

(ख) क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि समझौता अधिकारी (रेलवे) और पर्यवेक्षक (रेलवे मजदूर) के कार्यालय में श्री अब्दुर रहमान पुरी प्रधान लिपिक थे और उन्हें पदावनत करके निरीक्षक बना दिया गया है और यदि हाँ तो इसके क्या कारण हैं?

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 1, 1944, 7 फरवरी, 1944, पृष्ठ 26 @ वही।