148 ब्रिटिश इंडिया और रियासतों में कोयले का उत्पादन आदि - Page 189

174 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

148

* ब्रिटिश इंडिया और रियासतों में कोयले का उत्पादन आदि 19. श्री के.सी. नियोगीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) वर्ष 1941, 1942 और 1943 में ब्रिटिश इंडिया और रियासतों में अलग-अलग कोयले का उत्पादन कितना था_

(ख) वर्ष 1941, 1942 और 1943 के 31 दिसम्बर को ब्रिटिश इंडिया तथा रियासतों में कोयले का स्टॉक कितना था_ और

(ग) वर्ष 1941, 1942 और 1943 में ब्रिटिश इंडिया तथा रियासतों/राज्यों में कोयला खानों से कितना कोयला, जिसमें कोयला खदान का उपयोग भी शामिल है प्रेषित किया गया?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) ब्रिटिश इंडिया और रियासतों में कोयले का उत्पादन वर्ष 1941 और 1942 में इस प्रकार थाः

1941 1942

ब्रिटिश इंडिया 26,088,600 25,949,800

रियासतें 3,260,400 3,385,100

(ख) ब्रिटिश इंडिया में कोयले का स्टॉक 31 दिसम्बर, 1941 को 2,767,500 टन और 3 दिसम्बर, 1942 को 2,521,600 टन का अनुमान सी.आई.एम. ने लगाया था। कोयला खानों से बताए गए आंकड़े अधिक बढ़ा-चढ़ा कर पाए गए जब उन आंकड़ों की जांच सी.आई.एम. ने की। रियासतों के स्टॉक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

(ग) ब्रिटिश इंडिया की कोयले की खानों से कोयले की खानों के उपभोग को शामिल करके कोयले का प्रेषण वर्ष 1941 और 1942 में क्रमशः 24,257,700 टन तथा 22,695,800 टन रहा। राज्यों में कोयले की खानों के उपयोग को छोड़कर कोयले का प्रेषण वर्ष 1941 और 1942 में क्रमशः 3,243,200 टन तथा 3,370,500 टन रहा। राज्यों में कोयला खानों के उपभोग के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं

वर्ष 1943 के आंकड़े इस समय बताना सार्वजनिक हित में नहीं होगा।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1944, 7 फरवरी 1943, पृष्ठ 37-38