150 @ कोयला खान सुरक्षा (माल-भराई) संशोधन विधेयक - Page 190

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 175

149

* कोयले की स्थिति

20. श्री के.सी. नियोगीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि इस समय कोयला का उत्पादन देश की आवश्यकताओं से कितना कम है_

(ख) क्या यह सच है कि हाल ही में खानों के प्रधान निरीक्षक ने अलग-अलग

खानों के स्टॉक को मापा और जैसा कि अलग-अलग खानों से रिपोर्ट की गई थी, उसके अनुसार स्टॉक में कमी पाई गई और यदि हां तो कमी की मात्रा कितनी है और इस बारे में क्या स्पष्टीकरण दिया गया है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) यह बताना सार्वजनिक हित में नहीं है कि देश की आवश्यकताओं से इस समय कोयले का उत्पादन कितना कम है।

(ख) मई, 1943 के अंत में कोयले के स्टॉक की जांच की गई और 20 लाख से ऊपर कमी पायी गयी। 1942 के दौरान अनेक कोयला खानों ने अपने उत्पादन के काल्पनिक आंकड़े दिए ताकि वे आवंटन में अधिक वेगन प्राप्त कर सकें। अनेक कोयले खानों के विरूद्ध आंकड़े दिए जाने के बारे में कार्रवाईयां की जा रही हैं। अब समय-समय पर जांच की जाती है।

150

@ कोयला खान सुरक्षा (माल-भराई) संशोधन विधेयक माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः श्रीमन्, मैं कोयला खान सुरक्षा (माल-भराई) अनिधिम, 1939 में और संशोधन करने वाले विधेयक पुरःस्थापित करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव करता हूँ।

सभापति महोदय (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः प्रश्न यह हैः

‘‘कि कोयला खान सुरक्षा (माल-भराई) अधिनियम, 1939 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुरःस्थापित करने की अनुमति दी जाये।’’

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः श्रीमन्, मैं विधेयक पुरःस्थापित करता हूँ।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 7 फरवरी, 1944, पृष्ठ 55

@ वही।