2 भारतीय भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण के उपयोगिता अनुभाग के क्रियाकलापों का कार्यक्रम - Page 20

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 5

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने कहा है कि कोई जानकारी देना जनहित में नहीं होगा।

सरदार संत सिंहः क्या यह सच है कि ये सब हड़तालें महात्मा गांधी की गिरफतारी के बाद हुई और क्या सरकार इस बात में विश्वास करती है कि यह बात आंदोलन की तीव्रता को दर्शाती है और महात्मा गांधी का देश में किसका प्रभाव है, इस बात को दर्शाती है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह एक तर्क है, यह प्रश्न नहीं है।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं पूछ सकता हूँ कि क्या जमशेदपुर में हड़ताल समाप्त हो गई है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मेरा विश्वास है, कि यह समाप्त हो गई है।

अध्यक्ष महोदयः (माननीय सर अब्दुर रहमान)ः अगला प्रश्न।

2

* भारतीय भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण के उपयोगिता

अनुभाग के क्रियाकलापों का कार्यक्रम

1 7. श्री के.सी. नियोगीः (क) क्या वे माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या भारतीय भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण के नवनिर्मित उपयोगिता अनुभाग के क्रियाकलापों के संबंध में एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है_

(ख) वे कौन-कौन से खनिज हैं जिनको अब ऐसे क्रियाकलापों के अंतर्गत शामिल करने का विचार है_

(ग) क्या यह सच है कि इस अनुभाग का प्रारंभिक संबंध विशेषज्ञों की सहायता से चुने हुए खनिजों के संबंध में पुरोगामी काम से होगा, जबकि अंततोगत्वा उनके अवशोषण का काम उपयुक्त वाणिज्यिक संस्थाओं को सौंपा जाएगा_

(घ) क्या पेट्रोलियम को भी उन खनिजों में शामिल किया गया है जिनसे इस अनुभाग का संबंध है_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1942 का खण्ड 3, 15 सितम्बर, 1942, पृष्ठ 90-93