160 उप-निदेशक, वरिष्ठ क्षेत्रीय निरीक्षक, क्षेत्रीय निरीक्षक और तकनीकी निरीक्षक - Page 209

194 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(ख) (i) 125 [ जिनमें भारतीय रियासतों के केन्द्र भी शामिल हैं (25), नगर निगम (4), म्युनिसिपल समितियाँ (4), जिला बोर्ड (5) ], (ii) 26, (iii) 119.

(ग) और (घ) निजी प्रशिक्षण केन्द्र औद्योगिक कम्पनियों, टेक्नीकल संस्थाओं आदि से सम्बद्ध हैं और कई मामलों में लिमिटेड कम्पनियों या न्यासधारियों के बोर्ड द्वारा उनका प्रबंध होता है। ऐसे मामलों में ब्यौरेवार जांच के बिना यह कहना संभव नहीं है कि वे अधिकांशतया हिन्दू अथवा मुसलमान के स्वामित्व में हैं। सात प्रशिक्षण केन्द्र हैं जिनमें 763 सीटें हैं जो स्पष्ट रूप से मुसलमानों के अधिकार में हैं और 27 केन्द्रों में 5,184 सीट हैं जो स्पष्टतया हिन्दुओं के अधिकार में हैं।

160

* उप-निदेशक, वरिष्ठ क्षेत्रीय निरीक्षक, क्षेत्रीय

निरीक्षक और तकनीकी निरीक्षक

121. सैयद गुलाम भिक नैरंगः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि उप-निदेशकों, वरिष्ठ क्षेत्रीय निरीक्षकों, क्षेत्रीय निरीक्षकों और तकनीकी निरीक्षकों की संख्या क्या है और

(ख) इनमें मुसलमानों की संख्या क्या है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) संख्याएं इस प्रकार हैंः

प्रशिक्षण के उप-निदेशक ... 2

तकनीकी प्रशिक्षण के वरिष्ठ क्षेत्रीय निरीक्षक ... 7

तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्रीय निरीक्षक ... 15

तकनीकी निरीक्षक ... 8

पन्द्रह क्षेत्रीय निरीक्षकों में 7 अंशकालिक और 4 अवैतनिक अधिकारी हैं। 8 तकनीकी निरीक्षकों में 3 अंशकालिक अधिकारी हैं।

(ख) कोई नहीं।

डॉ. सर जियाउद्दीन अहमदः इनमें से कोई भी मुसलमान नहीं है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने ऐसा ही कहा था।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1944, 16 फरवरी, 1944, पृष्ठ 297