विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 195
161
* बेविन बोयस प्रशिक्षण के लिए इंग्लैण्ड भेजे गए
122. सैयद गुलाम भिक नैरंगः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि कितने बेविन बोयस प्रशिक्षण के लिए पहले ही इंग्लैण्ड को भेजे गए हैं और
(ख) इनमें से कितने मुसलमान हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) 563
(ख) 110
162
@ राष्ट्रीय सेवा श्रम अधिकरण के अध्यक्ष
123. सैयद गुलाम भिक नैरंगः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि राष्ट्रीय सेवा श्रम अधिकरण के कितने अध्यक्ष हैं_ और
(ख) इनमें से कितने मुसलमान हैं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) दस। इनमें से 4 पूर्णकालिक अध्यक्ष हैं और शेष छः अंशकालिक अध्यक्ष हैं जो केन्द्रीय या प्रांतीय सरकार की पूर्णकालिक सेवा में हैं।
(ख) एक।
163
# कोयला आयुक्तों की योग्यताएं और कर्त्तव्य
142. श्री के.सी. नियोगीः क्या माननीय श्रम सदस्य 17 नवम्बर, 1943 को विध ान सभा में प्रश्न संख्या 250 के उत्तर को देखने की कृपा करेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘कोयले की कमी का मुख्य कारण निस्संदेह मजदूरों की कमी है’’ और यह बताने की कृपा करेंगे कि सरकार ने यह क्यों आवश्यक समझा कि कोयले के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कोयला आयुक्त की नियुक्ति की जाए जबकि इस कमी का मुख्य
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1944, 16 फरवरी, 1944, पृष्ठ 297 @ वही।
# विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1944, 21 फरवरी, 1944, पृष्ठ 345