164 कोयला-उत्पादन में वृद्धि करने के उपाय - Page 211

196 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

कारण मजदूरों की कमी थी, जैसा कि ऊपर बताए गए उत्तर से स्पष्ट है_

(ख) कोयला-आयुक्त के कर्त्तव्य क्या होंगे और इस पद पर नियुक्त किए जाने वाले व्यक्ति की योग्यताएं क्या होंगी क्या सरकार इस बात से संतुष्ट है कि अपेक्षित योग्यताओं का कोई भी भारतीय उपलब्ध नहीं है_

(ग) कोयला आयुक्त के श्रम विभाग, रेलवे विभाग और अन्य सरकारी विभागों से सरकारी तौर पर संबंध क्या होंगे_ और

(घ) कोयला-आयुक्त को कितनी परिलब्धियां प्राप्त करने का अधिकार है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः युद्ध परिवहन के माननीय सदस्य 24 फरवरी, 1944 के प्रश्न का उत्तर देने के लिए सहमत हो गए हैं।

164

* कोयला-उत्पादन में वृद्धि करने के उपाय

273. श्री के.एस. गुप्ताः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि ट्रेन सेवा और देशी उद्योगों के अनुरक्षण जैसी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोयला के उत्पादन को बढ़ाने के लिए क्या-क्या उपाय किए गए_

(ख) क्या यह सच है कि कोयला-खानों में सेवा कोयला खानों में काम करने वालों के स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है_

(ग) क्या यह सच है कि कोयला खानों में काम करने वालों को विशेष सुविधाएं नहीं दी जातीं जिससे कि दक्ष और कुशल कामगारों को इस सेवा की ओर आकर्षित किया जा सके_

(घ) क्या यह सच है कि कोयला खानों में काम करने वाले तथा उनके परिवार के सदस्य अपर्याप्त और अस्वच्छ घरों में रहते हैं_ और

(घ) क्या यह सच है कि कोयला खानों के क्षेत्रों में कोई भी चिकित्सा और बच्चों की शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) मैं माननीय सदस्य का ध्यान 10 फरवरी के तारांकित प्रश्न संख्या 82 के उत्तर की ओर आकर्षित करना चाहूंगा जिसे मैंने सर

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1944, 21 फरवरी, 1944, पृष्ठ 719