विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 205
(घ) क्या सरकार वरिष्ठता और दक्षता अर्थात्, वरिष्ठता के आधार पर परन्तु परीक्षा के उत्तीर्ण करने की तारीखों के अनुसार रीडर के पदों पर उन्नत करने का प्रस्ताव करती है_ यदि नहीं है तो क्यों नहीं?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) नहीं।
(ख) नहीं, परीक्षा पहले उत्तीर्ण करने का आवश्यक रूप से अर्थ उच्च गुण नहीं है।
(ग) ऐसे लोगों के बारे में कोई असमानता नहीं है जो पहले अथवा दूसरे अवसर में रीडर की परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कुछ असमानताएं होती हैं जो तीसरे अवसर में परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं और इनके दूर करने के प्रश्न पर विचार किया जा रहा है जैसा कि काजी मोहम्मद अहमद काज़मी के प्रश्न संख्या 231 के भाग (घ) के उत्तर में बताया गया है।
(घ) रीडर की परीक्षा अर्हता की परीक्षा होती है और प्रत्येक उम्मीदवार को दो अवसरों का लाभ उठाने की अनुमति दी जाती है। सरकार का यह प्रस्ताव नहीं है कि परीक्षा उत्तीर्ण करने की तारीखों के क्रम में पदोन्नति की विनियमित किया जाए।
172
* सहायक भू-वैज्ञानिकों के रूप में बिहार के लोग
@ 504. श्री कैलाश बिहारी लालः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या यह सच नहीं है कि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के रिक्त स्थानों को प्रत्येक प्रांत के लिए निर्धारित कोटा के आधार पर भरा जाता है_
(ख) सहायक भू-वैज्ञानिकों के लिए बिहार का कोटा क्या है_
(ग) आजकल कितने बिहार के लोग सहायक भू-वैज्ञानिकों अथवा उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं_ और
(घ) अलग-अलग प्रांतों का क्या कोटा है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) नहीं।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1944, 17 मार्च, 1944, पृष्ठ 1226