179 # भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में शुक्रवार की नमाज़ के लिए मुसलमान कर्मचारियों को समयोपरि भत्ते की कटौती - Page 225

210 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

178

* बोनस निधि के प्रयोजनों के लिए कोयलों

पर उपकर का लगाया जाना

@ 578. श्री अमरेन्द्र नाथ चट्टोपाध्यायः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि कोयले की खदानों के मालिकों को दिए जाने वाले बोनस को पूरा करने के लिए निधि बनाने हेतु कोयले पर उपकर लगाया जाएगा और क्या उपभोक्ता पर यह दोहरा कर नहीं है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः पहले भाग का उत्तर है कि यही इरादा है। दूसरे भाग के लिए स्थिति यह है कि उपकर का लगाया जाना सभी संभावना की दृष्टि से उपभोक्ताओं पर कर लगाना होगा - परन्तु बोनस स्वयं उपभोक्ताओं के लाभ के लिए है क्योंकि इससे कोयले के उत्पादन की वृद्धि होती है जो इस समय उपभोक्ता की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपर्याप्त है।

179

# भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में शुक्रवार की नमाज़ के

लिए मुसलमान कर्मचारियों को समयोपरि भत्ते की कटौती

587. सेठ यूसुफ अब्दुला हारून (काजी मोहम्मद अहमद काज़मी की ओर से) ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के उन मुस्लिम कर्मचारियों के समयोपरि भत्ते में से एक घंटे का समयोपरि भत्ता काट लिया जाता है जो शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं।

(ख) क्या यह सच है कि इससे पूर्व इस एक घंटे की कोई कटौती नहीं की जाती थी_ और

(ग) क्या सरकार ने पुराने रिवाज़ को फिर से कायम करने के औचित्य पर विचार किया है अथवा क्या विकल्प के रूप में इस घंटे को आकस्मिक छुट्टी अथवा औसत वेतन पर छुट्टी माने जाने पर विचार किया है?

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1944, 22 मार्च, 1944, पृष्ठ 1395 @ इस प्रश्न का उत्तर सदन के पटल पर रख दिया गया क्योंकि प्रश्नकर्ता अनुपस्थित थे। # विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 2, 1944, 22 मार्च, 1944, पृष्ठ 1398-99.