182 श्रम विभाग के लिए श्रम सलाहकार - Page 228

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 213

और इस कार्य के लिए उन्हें लाइनों मशीनों को उचक कर देखना होता है। इसलिए उनके कार्य के लिए स्टूल की आवश्यकता निरर्थक है। मजदूर आराम करने के लिए प्रायः फर्श पर बैठते हैं।

(ख) और (ग) भारत सरकार मुद्रणालयों में बारमैन के पद नहीं है और इस प्रकार का पद कभी भी दिल्ली के मुद्रणालय में नहीं था। इसलिए ये प्रश्न नहीं उठते।

182

* श्रम विभाग के लिए श्रम सलाहकार

@ 627. श्री के.एस. गुप्ताः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या श्रम विभाग के श्रम सलाहकार का पद नव-सृजित पद है_ यदि हां तो यह पद क्यों सृजित किया गया_

(ख) यदि यह पद पहले ही से मौजूद था तो इस पर अंतिम पदाधिकारी कौन थे और उन्हें क्या वेतन दिया जाता था_

(ग) क्या यह सच है कि श्री बी.एल. वाटर्स को केन्द्रीय सरकार के श्रम विभाग में श्रम सलाहकार नियुक्त किया गया है_ उनका वेतन क्या है, उन्हें समुद्रपार क्या भत्ते तथा अन्य भत्ते क्या-क्या दिए जाते हैं_

(घ) क्या यह युद्ध के समय की कार्यवाही थी जिसने की श्री वाटर्स की नियुक्ति कराई_ वे ब्रिटिश श्रम और राष्ट्रीय सेवा मंत्रालय में क्या वेतन ले रहे थे_ और

(घ) क्या उन्हें भारत की दशाओं का पूर्ण ज्ञान है_ और यदि हां तो उन्हें भारत सरकार के किस प्रमुख के अधीन काम करने का अनुभव है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) श्रम सलाहकार का पद दिसम्बर, 1942 में सृजित किया गया था। इस पद पर जून, 1943 तक श्री डी.टी. जैक काम करते रहे और अब इस पद पर श्री बी.एस. वाटर्स काम कर रहे है। श्री जैक का वेतन 2,750 रुपये प्रति मास था।

श्रम सलाहकार का काम श्रम विधान और प्रशासन के सभी महत्वपूर्ण मामलों

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1944, 27 मार्च, 1944, पृष्ठ 1559-60 @ आज प्रश्न-काल न होने के कारण परिपाटी के अनुसार इन प्रश्नों के उत्तर सभा-पटल पर रख दिये

गए हैं। संपादक