183 नार्थ ब्लॉक के लिपिकों के कुछ शौचालयों में प्रकाश का अभाव - Page 229

214 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

में परामर्श देना है और विशेषकर उन तरीकों के बारे में सलाह देनी है जिनमें श्रम की समस्याएं विचाराधीन हैं अथवा उठ सकती हैं और जो इंगलैंड में रही हैं अथवा इंगलैंड में जिनका समाधान किया जाता है।

(ग) जी हां, श्री वाटर्स 2,000 रु. प्रति मास वेतन प्राप्त करते हैं। उन्हें समुद्रपार भत्ता अथवा अन्य कोई भत्ता अदा नहीं किया जाता।

(घ) जी हां, श्री वाटर्स इस मौजूदा पद पर अपनी नियुक्ति के समय 850-30-1,000 पौंड के वेतनमान में 880 पौंड का वेतन प्रतिवर्ष श्रम और राष्ट्रीय सेवा के ब्रिटिश मंत्रालय से पाते थे।

(घ) नहीं, श्रीमन्।

183

* नार्थ ब्लॉक के लिपिकों के कुछ शौचालयों में प्रकाश का अभाव

629. सरदार संत सिंहः (क) तारांकित प्रश्न संख्या 432, तारीख 30 मार्च, 1943 को दिए गए अपने उत्तर के संदर्भ में क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या वे इस तथ्य से अवगत हैं कि नार्थ ब्लॉक में उत्तर-पश्चिम सहन की पहली मंजिल पर अधिकारियों के शौचालय के समीप लिपिकों के शौचालय में एक वर्ष से अधिक समय से प्रकाश व्यवस्था नहीं है_

(ख) क्या श्रम सदस्य इस तथ्य से अवगत हैं कि नार्थ ब्लॉक के दक्षिण-पश्चिम के अन्दर के सहन की ओर लिपिकों का शौचालय है जिसका बाह्य भाग कुछ कमरों के निर्माण के लिए अब बन्द कर दिया गया है और शौचालय तक जाने के लिए एक अंधेरी गली है और इस शौचालय में एक वर्ष या इससे अधिक अवधि से प्रकाश व्यवस्था नहीं है_

(ग) यदि नार्थ ब्लॉक या भारत सरकार के अन्य भवनों में अन्य लिपिकों के शौचालयों का निरीक्षण किया जाए तो क्या माननीय सदस्य इस तथ्य से अवगत है कि वहां इसी प्रकार के असंतोषजनक हालात पाएंगे यद्यपि केन्द्रीय लोक निर्माण कार्य विभाग के प्राधिकारियों ने उन्हें यह सूचित किया है कि ऐसी स्थिति नहीं है_

(घ) क्या माननीय सदस्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को सूचित किए बिना इन शौचालयों का यकायक निरीक्षण करने को तैयार हैं और कम से कम महीने में एक या इससे अधिक बार निरीक्षण करेंगे ताकि वे केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के प्राधिकारियों के कथन की सत्यता के बारे में निर्णय कर सकें?

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1944, 27 मार्च, 1944, पृष्ठ 1561