184 डी-आई-जैड- क्षेत्र, नई दिल्ली में परम्परागत लिपिकों के क्वार्टरों के सामने हरी घास के मैदान - Page 230

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 215

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क), (ख) और (ग) जी हां, मैं सचिवालय भवनों के नॉर्थ ब्लॉक में लिपिकों के कुछ शौचालयों की प्रकाश व्यवस्था के असंतोषजनक होने के बारे में अवगत हूँ। इस संबंध में स्थिति इस प्रकार है।ः

लिकिपकों के शौचालयों में यदाकदा बिजली के बल्ब उपलब्ध कराए जाते हैं। उनके बदले में अन्य बल्ब यथावत् लगाए जाते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए यथा-संभव उपाय सुनिश्चित किए जाते हैं। इस तथ्य के बावजूद कि लेम्प-तालों का उपयोग किया जाता है फिर भी प्रायः बल्ब चोरी हो जाते हैं। रिकॉर्ड से यह पता चलता है कि नॉर्थ ब्लॉक के छः लिपिक शौचालयों में गत अक्तूबर से बल्ब-तालों की समान संख्या सहित 48 बल्ब बदले गए और इनमें से दो या तीन बल्ब बचे हैं तथा शेष बल्ब चुरा लिए गए हैं। साधारण दौर में इस अवधि में सभी प्वांइट (यदि एक बल्ब का औसत जीवन 1,000 घण्टे माना जाए) पर केवल 15 या 16 बल्बों की सप्लाई की जानी चाहिए। लेम्प-तालों की व्यवस्था से चोरियों को नहीं रोका गया है। अतः बिजली निरीक्षक इन शौचालयों में बिजली प्वाईटों के विशेष प्रकार की फिटिंग्स की व्यवस्था करने का प्रबंध कर रहे हैं। यह आशा की जाती है कि इस प्रबंध से चोरी रूकेगी और लिपिकों के शौचालयों में प्रकाश व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।

(घ) ऐसे उपायों की दृष्टि से जिन्हें अब प्रारंभ करने का प्रस्ताव है, मैं आवश्यक नहीं समझता कि मैं यकायक निरीक्षण करूं।

184

* डी.आई.जैड. क्षेत्र, नई दिल्ली में परम्परागत लिपिकों के

क्वार्टरों के सामने हरी घास के मैदान

630. सरदार संत सिंहः (क) 17 नवम्बर, 1943 के तारांकित प्रश्न संख्या 232 के उत्तर के संदर्भ में क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या वे इस तथ्य से अवगत हैं कि उन्हें नई दिल्ली स्थित डी.आई.जेड. क्षेत्र में पारंपरिक लिपिकों के क्वार्टरों के सामने हरी घास के मैदान के बारे में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के प्रशासन द्वारा गलत सूचना दी गई है_

(ख) यदि (क) के बारे में उत्तर नकारात्मक है तो क्या वे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बिना इन मैदानों का निरीक्षण करेंगे तथा केन्द्रीय

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1944, 27 मार्च, 1944, पृष्ठ 1561