216 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय
लोक निर्माण विभाग के प्रशासन द्वारा उनके माध्यम से सदन को दी गई सूचना की सुद्धता का पता लगा सकेंगे_
(ग) यदि भाग (ख) का उत्तर नकारात्मक है तो क्या माननीय सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(i) क्या क्वार्टर की बाहरी दीवार के परे प्रत्येक मामले में जहां मैदान शुरू होता
है_ वहां दूसरी ओर सड़क है_
(ii) क्या यह सच है कि इन मैदानों के किनारे क्वार्टरों की दीवारों के समानान्तर
हैं, अर्थात् एक सीधी रेखा में हैं जहां तक क्वार्टर एक सीधी रेखा में बनाए
गए थे अथवा किसी घुमाव आदि के साथ हैं परन्तु सदैव नियमित रूप से
क्वार्टरों की दीवारों के समानान्तर हैं_
(iii) क्या मैदानों के किनारों का समरेखन अब भी बनाए रखा जाता है_ यदि हां तो
सड़कों की कितनी चौड़ाई है अर्थात् क्वार्टर और मैदान जैसा कि मूल रूप से
निर्धारित और तैयार किये गए थे तथा बेयर्ड स्क्वेयर, हेवलॉक स्क्वेयर आदि
में अधिकांश क्वार्टरों के सामने अथवा उनके कोनों की चौड़ाई यथावत् है_
(iv) क्या केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने सभी स्क्वेयरों आदि का
निरीक्षण किया है ताकि हरी घास के मैदानों की दशा को देखा जा सके_ यदि
तो वह अधिकारी कौन था_ अथवा यह मामला छोटे अधीनस्थ कर्मचारियों
के हाथ में छोड़ दिया गया था_ और
(v) क्या माननीय सदस्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अनुदेश
जारी करने के लिए तैयार हैं कि इन स्थानों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण
किया जाए जिसके बारे में शिकायतें दी गई हैं और प्रत्येक स्थान के आधे
दर्जन अथवा इससे कुछ अधिक व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाए तथा
उनकी शिकायतों का पता किया जाए, यदि कोई हो तथा संबंधित मामलों
की रिपोर्ट पर उनके हस्ताक्षर लिए जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया है तो
ऐसा क्यों नहीं किया गया है?
माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) नहीं, मेरे पास यह विश्वास करने के लिए कोई कारण नहीं है कि मुझे जो सूचना दी गई थी, वह गलत थी।
(ग) (i) जी हां, सामान्यतया स्थिति ऐसी ही है।
(ii) हरी घास के मैदान क्वार्टरों की दीवार के समानान्तर हैं और उनके
मार्गों की चौड़ाई लगभग 8 फीट है।