विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 217
(iv) सब-डिवीजनल अधिकारी इन मैदानों को देखने के लिए उनके चारों
ओर यदा-कदा घूमा करता है तथा बागवानी के अधीक्षक प्रायः इन
मैदानों का निरीक्षण करते हैं।
(v) जब कभी शिकायतें की जाती हैं तब केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग
द्वारा उनकी देखभाल की जाती है और इस बारे में विशेष अनुदेशों की
आवश्यकता नहीं है।
185
* भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के कॉफी होल्डर और
पुनरीक्षक जिन्होंने रीडर की परीक्षा उर्त्तीण कर ली है
646. मौलाना जाफ़र अली खांः क्या श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या यह सच है कि वर्ष 1942 में रीडर की परीक्षा में तीसरे अवसर (अनुग्रह अवसर) पर भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली के कुछ कॉफी होल्डर और पुनरीक्षकों के उत्तीर्ण होने पर यह बताया गया था कि यदि वे परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो वे उन सभी अर्हता प्राप्त लोगों से कनिष्ठ रहेंगे जिन्होंने प्रथम और द्वितीय अवसर में परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है_
(ख) क्या मई, 1942 में वर्तमान नियम लागू था जब भारत सरकार मुद्रणालय, नई दिल्ली में परीक्षा आयोजित की गई थी_ और
(ग) क्या अर्हता प्राप्त कॉपी होल्डर तथा रीडर की पदोन्नति के संबंध में निकट भविष्य में नियम में इस प्रकार संशोधन किया जाता है कि ऐसे लोगों को जिन्होंने तीसरे अवसर पर परीक्षा उत्तीर्ण की है, सभी से वरिष्ठ घोषित किया जाता है_ यदि हां तो क्यों?
माननीय डॉ. बी.आर अम्बेडकरः (क) नहीं।
(ख) जी हां।
(ग) काजी मुहम्मद अहमद काज़मी के तारांकित प्रश्न संख्या 321 के भाग (घ) और (च) तथा श्री मोहम्मद हुसैन चौधरी के प्रश्न संख्या 501 के भाग (ग) के उत्तर की ओर ध्यान आकर्षित किया जाता है।
* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 2, 1944, 27 मार्च, 1944, पृष्ठ 1567-68