विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 219
(ख) क्या सरकार खाद्य विभाग में अनुसूचित जातियों के वर्तमान प्रतिनिधित्व के बारे में संतुष्ट है_ यदि नहीं तो सरकार ऐसे क्या व्यावहारिक कदम उठा रही है ताकि खाद्य विभाग में उनका समुचित प्रतिनिधित्व सुरक्षित हो सके_ और
(ग) क्या सरकार ऊपर बताए गए राजपत्रित और अराजपत्रित पदों के लिए शैक्षिक योग्यताओं को अनुसूचित जातियों के लिए कम करने का प्रस्ताव रखती है_ यदि नहीं तो क्यों नहीं?
माननीय सर ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तवः
(क) (I) राजपत्रित पदः
यूरोपीयन .................................................................................22
एंग्लो-इंडियन..............................................................................1
अनुसूचित जातियों के सिवाय हिन्दू...........................................60
मुस्लिम.....................................................................................22
अन्य अल्पसंख्यक संप्रदाय...........................................................8
अनुसूचित जातियां......................................................................1
(II) अराजपत्रित पदः
यूरोपीयन.....................................................................................3
एंग्लो-इंडियन..............................................................................3
अनुसूचित जातियों के सिवाय हिन्दू.........................................455
मुस्लिम .................................................................................149
अन्य अल्पसंख्यक संप्रदाय.........................................................52
अनुसूचित जातियां......................................................................1
(ख) इस प्रश्न के प्रथम भाग का उत्तर नकारात्मक है। दूसरे भाग के बारे में मैं माननीय सदस्य का ध्यान गृह मंत्रालय के प्रस्ताव संख्या 23/5/42 एस्टेट (एस), दिनांक 11 अगस्त, 1943 की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि इसके अधीन कुल रिक्त पदों में 8 ½ प्रतिशत पद सीधे ही भर्ती से किए जाएंगे और इन्हें अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए जाते हैं तथा आयु सीमा और फीस के संबंध में कुछ रियायतें ऐसे उम्मीदवारों को दी गई हैं। इन रिक्त स्थानों का विज्ञापन सभी महत्वपूर्ण समाचारपत्रों में दिया जाता है ताकि सभी उम्मीदवारों को सूचना मिल सके।